हरिद्वार- सीएम योगी- पहले था माफियाराज, दंगा, गुंडा, डंडा मुक्त उत्तर प्रदेश में अब सब चंगा

Spread the love

 

 

माधि मंदिर स्थापना समारोह में लोकार्पण करने हरिद्वार पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से संत परंपरा में शिष्य और गुरु की महत्ता और इसके संवाहकों की प्रशंसा की। उन्होंने संत परंपरा से सत्ता के संवाहक बनीं शक्तियों का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व के हालात पर चर्चा की और वर्तमान परिदृश्य को भी रखा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दंगा, गुंडा, डंडा मुक्त उत्तर प्रदेश में अब सब चंगा है।

 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले उत्तर प्रदेश में व्यवस्था को कोसा जाता था। आज आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में देश आगे बढ़ा है। रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं, रामभक्तों को अपमानित किया जाता था। न बेटी सुरक्षित थी न व्यापारी सुरक्षित था। आज सब में बदलाव है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर ही रामराज्य की परिकल्पना की पहली शुरुआत है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माघ मेला जो कभी कल्पवासियों का मेला होता था आज वहां पौष पूर्णिमा से लेकर अब तक 21 करोड़ श्रद्धलु त्रिवेणी में डुबकी लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले लूट आधारित तंत्र उत्तर प्रदेश में था। प्रदेश में अब अराजकता, दंगे फसाद नहीं हैं।

आज किसान वास्तव में अन्नदाता बन गया है। कामगार, कारीगर स्वरोजगार से जुड़ गए, यही ग्राम स्वरोजगार की अवधारण को दर्शाता है। स्वरोजगार भारत का मूल था आज फिर से उसी पुरानी परंपराओं से देश को जोड़ा जा रहा है। ग्राम स्वराज की परिकल्पना को फिर से साकार किया जा रहा है।

राष्ट्र के मूल्यों से स्वामी ने नहीं किया समझौता
योगी आदित्यनाथ ने भारत माता मंदिर से जुड़ा संस्मरण सुनाते हुए कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज सनातन परंपरा के सशक्त ध्वजवाहक थे। 1982 में भारत माता मंदिर के लोकार्पण में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तत्कालीन सर संघ चालक बाल साहब देवरस के साथ शामिल हुईं। यह अकल्पनीय संयोग था, इसमें राष्ट्राध्यक्ष के सम्मान के साथ राष्ट्र के मूल्यों के साथ कोई समझौता नहीं किया गया। स्वामी सत्यमित्रानंद ने अपने नाम के अनुरूप कार्य किया।

और पढ़े  होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

सीएम धामी को दी शुभकामनाएं
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड भारत की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। राज्य आज विकास के आयाम लिख रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री के निर्देशन में विकास और विरासत को संजोकर कार्य कर रहे हैं। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई भी दी।

जब संत करने लगे उद्घोष
कार्यक्रम का संचालन कर रहे महामंडलेश्वर डॉ. हरिचेतनानंद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधन के लिए आमंत्रित करते उन्हें राष्ट्र का भविष्य कहकर संबोधित किया। इस पर सामने बैठे संत, महंत जय श्रीराम का उद्घोष करने लगे।


Spread the love
  • Related Posts

    चारधाम यात्रा- आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से, यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू होंगे। पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, सुबह 7 बजे से पंजीकरण वेबसाइट तथा…


    Spread the love

    रिंकू राणा- थारू जनजाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला

    Spread the love

    Spread the love   मायके से होली खेलकर स्कूटी से अपने घर जा रही थारू जन जाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत…


    Spread the love