हरिद्वार Accident: हाईवे पर क्रेन से टकराई बस, कई घायल, 3 लोग गंभीर, चालक को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला

Spread the love

हादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक रोडवेज बस निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर खड़ी क्रेन से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, मेरठ डिपो की रोडवेज बस हरिद्वार से रुड़की की ओर जा रही थी। रात करीब 10 बजे जैसे ही बस बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के समीप पहुंची, तभी वह सड़क किनारे खड़ी क्रेन से जोरदार टक्कर खा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री भीतर फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला। बस के चालक को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना पर थाना प्रभारी अंकुर शर्मा और शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया।शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी ने बताया कि इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों को चोटे आई हैं। जिसमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया हैं।

Spread the love
और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- विजिलेंस ने किच्छा में उद्यान विभाग का ज्येष्ठ निरीक्षक को 12 हजार की रिश्वत लेते किया  गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love