Haridwar : 70 साल की दादी को आया जोश देखिये फिर क्या हुआ, पुल से सीदा लगा दी गंगा में छलांग,पुलिस की सतर्कता पर खड़े हुए सवाल|

हरकी पैड़ी स्थित पुल से गंगा में छलांग लगाते हुए 70 साल से अधिक उम्र की दादी का स्टंट सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया है। दादी हरियाणा के जींद की बताई जा रही हैं। दादी गंगा स्नान करने हरिद्वार पहुंची थीं। पुल से युवाओं को गंगा में छलांग लगाते हुए दादी भी जोश में आ गईं। दादी ने उफनती गंगा में छलांग दी और तैरकर आसानी से घाट के किनारे पहुंच गई।Haridwar : 70 साल की दादी को आया जोश देखिये फिर क्या हुआ, पुल से सीदा लगा दी गंगा में छलांग,पुलिस की सतर्कता पर खड़े हुए सवाल|
सूट-सलवार पहने और मेहंदी से रंगे बालों वाली दादी का स्टंट व जोश देखकर हर कोई हैरान है। वायरल वीडियो में हरकी पैड़ी के पास कांगड़ा घाट को जोड़ने वाले आर्च पुल पर कुछ युवा गंगा में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। युवाओं से बात करने के बाद दादी को भी जोश आ जाता है। एक युवक दादी से गंगा की मुख्य धारा में कूदने के लिए इशारा करता है।
युवक से बात करते हुए दादी पुल की रेलिंग को लांघकर सीधे गंगा में कूद जाती हैं। दादी के गंगा में कूदते हुए पुल पर मौजूद श्रद्धालुओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 24 सेकेंड की वीडियो में दादी गंगा में कूदने के बाद आसानी से तैरकर घाट के किनारे पहुंच जाती हैं।
दादी के स्टंट का वीडियो चंद सेकेंड में सोशल मीडिया पर छा गया। वीडियो वायरल करने वाले ने कैप्शन दिया है ‘हमारी दादी क्या छोरों से कम हैं’। बताया जा रहा है दादी के साथ आए उनके किसी परिचित ने वीडियो बनाकर वायरल किया है। हरकी पैड़ी पर पुलिस का पहरा रहता है।
गंगा में स्नान करने या स्टंट के दौरान डूबने से अक्सर श्रद्धालुओं की मौत हो जाती है। दादी के स्टंट के बाद पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड कांग्रेस: अपनों के संग सफर पर निकले पूर्व CM हरीश रावत
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…