हल्द्वानी – रेलवे ने फिर अतिक्रमण हटाने की तैयारियां की तेज, लोक निर्माण विभाग ने निकले टेंडर.

रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोक निर्माण विभाग ने दोबारा जेसीबी और पोकलैंड के टेंडर आमंत्रित किए हैं। हालांकि अभी तक रेलवे ने जिला प्रशासन को बजट उपलब्ध नहीं कराया है।

रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण का मामला अभी हाईकोर्ट में चल रहा है। हाईकोर्ट के निर्णय के बाद ही इस मामले में कार्यवाही आगे बढ़ेगी, लेकिन जिला प्रशासन अपनी तैयारियां पूरी करने में जुटा है। लोक निर्माण विभाग ने पहले अतिक्रमण तोड़ने के लिए 25 जेसीबी, 25 पोकलैंड के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दी। जनहित याचिका दायर होते ही लोनिवि ने टेंडर निरस्त कर दिए थे। उधर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका दायर करने वाले पर 50 हजार का जुर्माना लगा दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग दोबारा अतिक्रमण हटाने के लिए 25 जेसीबी और 25 पोकलैंड के टेंडर आमंत्रित कर रहा है।

और पढ़े  व्हाट्सएप पर भेजी चालान की एपीके फाइल: मोबाइल का एक्सेस लेकर खाते से उड़ाए 4.40 लाख, ठग गुजरात से गिरफ्तार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…