मोटाहल्दू / खड़कपुर : भाजपा ने चलाया बूथ सशक्तिकरण अभियान, हर बूथ में जाकर जानेंगे जनता का हाल।

<strong>मोटाहल्दू / खड़कपुर : भाजपा ने चलाया बूथ सशक्तिकरण अभियान, हर बूथ में जाकर जानेंगे जनता का हाल।</strong>

 

विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी प्रारंभ कर दी है, जिसके तहत बीजेपी का बूथ सशक्तिकरण अभियान के निरंतर जारी है
खड़कपुर ग्राम सभा में उपरोक्त अभियान के तहत बीजेपी के खड़कपुर बूथ के अध्यक्ष मनमोहन पुरोहित के घर बैठक संपन्न हुई।
उपरोक्त अभियान के संयोजक क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट और प्रभारी राजकुमार फुलारा हैं।
विधायक मोहन बिष्ट ने कहा कि हमें अपने सभी विधानसभा बूथों को शक्तिशाली बनाना है, जिसके लिए हमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का परिचय जनता को करना होगा क्योंकि जनता राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ तो उठा रही है परंतु चुनाव के वक्त चंद रुपयों के लिए अपने बहुमूल्य मत का सदुपयोग नहीं कर पा रही।
बैठक में क्षेत्रीय विधायक ने जनता की समस्याओं को सुना और उन को हल करने का आश्वासन भी दिया।<strong>मोटाहल्दू / खड़कपुर : भाजपा ने चलाया बूथ सशक्तिकरण अभियान, हर बूथ में जाकर जानेंगे जनता का हाल।</strong>
क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि सर्वप्रथम कुछ महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र के लिए करने जरूरी है जिसमें क्षेत्र के सभी ट्यूबलो में स्टेबलाइजर लगवाना, इंदिरा नगर से आ रहे गंदे नाले को डाइवर्ट करना, जंगली जानवरों हाथी आदि से किसानों की फसलों को बचाने के लिए कार्य करना, आदि हैं।
बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक शंकर तिवारी, बूथ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कनवाल, पूर्वी मंडल महिला मोर्चा महामंत्री गरिमा मिश्रा जोशी, प्रयाग दत्त पांडे, बृज मोहन पुरोहित, आनंद सती, शारदा पुरोहित, गीता पुरहित, कमला पांडे, पार्वती पुरोहित, कला पुरोहित, दीपक चंद्र पांडे, पूरन चंद पांडे, प्रकाश चंद पांडे,डी.के. चौबे, गणेश चौबे, प्रदीप कुमार, दीप चंद्र, चंदन लाल, रतन लाल, हरीश सिंह बोहरा, सुरेश आर्या, रमेश राम, अनिल कुमार, पवन, नवल, मुकेश, नारायण दत्त पांडे, गौरव चौबे, सुंदर लाल अन्य कई ग्रामीण मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…