Har Ghar Tiranga : विपक्ष की आलोचना के बाद RSS ने बदली सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल, संघ प्रमुख ने भी बदली अपनी प्रोफाइल फोटो लगाया ‘तिरंगा’।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल तस्वीरों बदल दिया है। अब आरएसएस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल तस्वीर पर से पारंपरिक भगवा ध्वज हटाकर तिरंगा लगा लिया है। इसी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है, उन्होंने भी अपनी डीपी पर तिरंगा लगा लिया है। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ मोहन भागवत समेत तमाम संघ नेताओं को प्रोफाइल तस्वीर को लेकर विपक्ष की काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को आरएसएस प्रचार विभाग के सह प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि संघ अपने सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 

साथ ही उन्होंने कहा कि संघ ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को अपने संगठनात्मक ध्वज से राष्ट्रीय ध्वज में बदल दिया। उन्होंने आगे कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने अपने ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत 13-15 अगस्त के दौरान लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया है।

जयराम रमेश ने साधा था निशाना
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सवाल किया था कि क्या संगठन जिसने 52 वर्षों तक नागपुर में अपने मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया, वह ‘तिरंगा’ को सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल फोटो बनाने के लिए प्रधानमंत्री के संदेश का पालन करेगा। 

और पढ़े  आईआईटी बॉम्बे: साहिल की आत्महत्या मामले में नया खुलासा, महिला दोस्त से आखिरी बातचीत में कहा- मुझसे गलती हो गई
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में महिला टीम ने जीता रजत, आज भारत को मिला दूसरा पदक

    एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से ही कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं।…

    क्यों कर रहे हैं बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर को हड़ताल, क्या इस महीने देर से आएगी आपकी सैलरी?

    देशभर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने बुलाई है। यूएफबीयू…