होटल के बाथरूम में मिली युवती की अर्धनग्न शव,प्रेमी को हिरासत में लिया गया |

Spread the love

लखनऊ के कैसरबाग के होटल जस्ट 9इन में ठहरी 26 साल की युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका अर्धनग्न शव कमरे के बाथरूम में हैंगर के सहारे गमछे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि प्रेमी के साथ होटल पहुंची युवती ने रविवार को एक कमरा बुक कराया था। इसके बाद सोमवार देर रात दूसरा कमरा एक दोस्त के लिए बुक कराया। इसी कमरे में युवती का शव मिला और दोस्त फरार है। वहीं, युवती के प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आशंका है कि युवती की हत्या की गई है। मामले में होटल संचालक ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस बुधवार को डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराएगी। कैसरबाग के बांसमंडी स्थित होटल 9 जस्ट इन के संचालक बलराम वर्मा के मुताबिक 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे प्रेमी के साथ होटल में आई युवती ने कमरा नंबर 901 बुक कराया था। प्रेमी नितिन द्विवेदी सुशांत गोल्फ सिटी का रहने वाला है। उसी के साथ वह कमरे में रुकी थी। 12 सितंबर की रात 12 बजे उसने आलमबाग के रहने वाले सुशील कुमार जायसवाल के लिए कमरा नंबर 924 बुक कराया। युवती ने होटल संचालक को बताया कि कमरा नंबर 924 में रुकने वाला मेरा दोस्त है और मेरा उस कमरे में भी आना जाना रहेगा। इसके बाद उसने खाने का ऑर्डर दिया और एक थाली 901 में और बाकी का खाना लेकर वह 924 में चली गई।

और पढ़े  अयोध्या- वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रपति मुर्मू ने की श्रीराम यंत्र की स्थापना, आरती उतारी

मंगलवार सुबह करीब सात बजे कमरा नंबर 924 में रुका दोस्त सुशील कुमार रिसेप्शन पर यह कहते हुए निकल गया कि कुछ देर में आएगा। युवती इसी कमरे में थी। 901 में ठहरे प्रेमी नितिन ने सुशील के निकलने से पहले सुबह युवती के मोबाइल पर कई बार कॉल की तो कुछ देर बाद सुशील ने कॉल रिसीव की और युवती के बाथरूम में होने की जानकारी दी और इसके बाद ही निकल गया। इधर, काफी देर बाद भी प्रेमिका नहीं आई तो नितिन अपने रूम से निकल कर 924 में गया तो कमरे में कोई नहीं था, जबकि बाथरूम अंदर से लॉक था। कई बार आवाज देने पर जवाब न मिलने पर उसने इसकी जानकारी होटल प्रबंधन को दी। इसके बाद नितिन व होटल के कर्मचारियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवती की लाश पड़ी थी। इसकी सूचना होटल प्रबंधन ने कैसरबाग पुलिस को दी। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार कार्रवाई होगी। प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

रूम नंबर 924 के बाथरूम में मिला युवती का शव अर्धनग्न हालत में था। गले में गमछा कसा था। इससे आशंका है कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस ने बुधवार को तीन डॉक्टरों के पैनल में पोस्टमार्टम कराने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है। युवती के बैग से मिले आधार कार्ड से पता चला कि वह गुरुद्वारा रोड बासमंडी की रहने वाली है।


Spread the love
  • Related Posts

    फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले

    Spread the love

    Spread the loveहाथ में 15 किलो का फरसा, रात में सड़कों पर गश्त और गो तस्करी के खिलाफ सख्त तेवर, यही पहचान थी चंद्रशेखर बाबा की, जिन्हें पूरा ब्रज क्षेत्र…


    Spread the love

    एचपीसीएल Murder Case: बदायूं में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह और उसके साथियों पर लगेगा गैंगस्टर,  संपत्ति होगी जब्त

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध तरीके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *