हल्द्वानी: Youtuber सौरभ को धमकी,कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम सामने आया, अमेरिका से चला रहा है नेटवर्क

Spread the love

 यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को धमकी देने वाला भाऊ गिरोह का सरगना हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ है। साल 2022 में भाऊ ने महज 24 घंटे के भीतर हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में तीन हत्याएं कराईं और जरायम की दुनिया का चर्चित नाम बन गया। इन तीनों घटनाओं को अंजाम देने के बाद भाऊ फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भाग गया था। विदेश जाने के बाद उसने दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में अपना नेटवर्क खड़ा किया। उसके इशारे पर गिरोह चर्चित चेहरों और बड़े कारोबारियों को निशाना बनाकर रंगदारी व आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहा है। हिमांशु भाऊ रोहतक जिले के रतौली गांव का रहने वाला है। हल्द्वानी (उत्तराखंड) में गैंग की धमकी देने का यह पहला मामला है।

10 महीने पहले लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मिली थी धमकी
बीते साल 18 नवंबर में सौरभ जोशी को गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नाई के नाम पर धमकी मिली थी। उनसे दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने इस मामले में सौरभ जोशी के ही एक फैन बदायूं (यूपी) निवासी अरुण कुमार का गिरफ्तार किया था। अरुण ने कॉलोनी के गेट पर आकर धमकी भरा पत्र दिया था और वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था।

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करा चुका है गैंग
यू-ट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव भी भाऊ गैंग के निशाने पर आ चुके हैं। 18 अगस्त 2025 दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एल्विश के घर पर फायरिंग की घटना हुई थी। इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसके साथी नीरज फरीदपुरिया ने सोशल मीडिया पोस्ट डालकर ली थी। गोली चलाने वाले दो युवकों के नाम भी सार्वजनिक किए गए थे। फायरिंग की वजह ऑनलाइन सट्टे का प्रचार करना बताया गया था।

सट्टे का प्रमोट करने वालों को गैंग की धमकी
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग के बाद भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया में लिखा था कि इसने सट्टे का प्रचार कर कई घर बर्बाद किए हैं। अब सभी सोशल मीडिया वालों के लिए चेतावनी है कि यदि किसी ने सट्टे का प्रमोशन किया तो उसके पास कभी भी फोन या गोली पहुंच सकती है। तैयार रहो। सौरभ को धमकी मिलना ऑनलाइन सट्टे का प्रमोट करने से भी जोड़ा जा रहा है।

18 मुकदमे दर्ज हैं भाऊ पर
कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने मात्र 22 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा। उसके ऊपर हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और राजस्थान में रंगदारी, हत्या, अपहरण व धमकी की धारा में 18 मुकदमे दर्ज हैं। भाऊ के गिरोह में 18 साल तक के युवाओं के जुड़ने के संकेत पुलिस को मिले हैं।

और पढ़े  हरिद्वार- जिले के स्कूलों में गहराया मिड-डे मील संकट, उधार के चावल से बन रहा भोजन, कई विद्यालयों में हुआ बंद

सौरभ जोशी को धमकी मिलने की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। धमकी भरा ई-मेल कहां से पहुंचा है इसकी जांच की जा रही है। जरूरत पड़ी तो सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। – डाॅ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

    Spread the love

    Spread the love   पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन अब…


    Spread the love

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love