हल्द्वानी- नशे की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका

हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा निवासी 23 वर्षीय शुभ दिवाकर का शव बृहस्पतिवार देर शाम पीलीकोठी के पास बरामद हुआ। पुलिस ने आशंका जताई है कि उसकी मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। शुभ को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में उसके शरीर पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं और घटनास्थल से भी नशे से संबंधित सामान बरामद हुआ है।

 

शुभ दिल्ली में नौकरी कर रहा था और कुछ दिन पहले ही हल्द्वानी अपने घर कुसुमखेड़ा हरीपुर नायक भूमिया विहार फेस 2 आया था। उसकी मां यहां किराए पर रहकर घरों में काम करती हैं। शुभ तीन बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों को बृहस्पतिवार देर शाम किसी परिचित ने शुभ के पीलीकोठी के पास पड़े होने की सूचना दी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान उसके परिचितों ने स्वीकार किया कि वह नशे की गिरफ्त में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नशे की लत ने ली जान
पुलिस की जांच में सामने आया है कि शुभ बुधवार शाम घर से निकला था। रात में परिजनों ने उसे कई बार फोन किया लेकिन उससे संपर्क हो नहीं पाया। उसके शरीर पर इंजेक्शन के निशान भी मिले हैं। जिस जगह शुभ का शव मिला, वहां इंजेक्शन और अन्य संबंधित सामान भी बरामद हुआ है। यह सभी साक्ष्य नशे की ओवरडोज की ओर इशारा करते हैं।

युवक की हिस्ट्री जुटाई जा रही है। हर बिंदु से मामले की जांच की जा रही है, मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा।-अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी

और पढ़े  मीनाक्षी की मौत से स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली: सीएमओ को बंद मिली पहलवान की दुकान, विभाग करेगा कार्रवाई
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…