हल्द्वानी- जल्द बनेगा हल्द्वानी में ISBT, cm बोले- निर्माण में आ रही बाधाओं को किया जा रहा दूर

Spread the love

काठगोदाम के सर्किट हाउस में आपदा पर जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेसवार्ता कर कहा कि उत्तराखंड विकास का कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में हल्द्वानी में आईएसबीटी (अंतर राज्यीय बस टर्मिनल) का भी जल्द निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण में जो बाधा आ रही थी उसे दूर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की यह सबसे बड़ी मांग रही है। इस पर सरकार ने गंभीरता से विचार किया है। कैंचीधाम जाने वाले वाहनों की जाम की समस्या पर उन्होंने अधिकारियों को भवाली बाईपास निर्माण में आ रही कमियां को दूर करने का निर्देश दिए हैं। कहा कि कार्य तेज गति से हो इसकी मानीटरिंग की जाएगी।

एसटीएच कर्मियों को वेतन भी जल्द
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल के वेतन प्रकरण की जानकारी सामने आई है। इसके लिए मुख्यमंत्री के सचिव व कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत को निर्देश दे दिया गया है। वह संंबंधित विभागों और वित्त विभाग के अफसरों से वार्ता कर जल्द से जल्द इसका समाधान निकालें।

 

मानसून बाद सुचारू होगी चार धाम यात्रा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून की आपदा में उत्तराखंड को नुकसान हुआ है। चार धाम की यात्रा हमारे सामने बड़ी चुनौती है। सरकार गंभीर है। मानसून के बाद युद्ध स्तर पर कार्य कराते सड़कों को सही कराएंगे। चार धाम यात्रा सुचारू चलेगी। इसकी माॅनीटरिंग वह स्वयं कर रहे हैं।

मानसून खत्म होते ही सड़कों का काम कराएंगे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानसून खत्म होते ही कुमाऊं की क्षतिग्रस्त सड़कों के पैचवर्क और नए निर्माण के कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। इसके लिए एनएच और लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। कहा कि उत्तराखंड की आपदा के बाद राहत, बचाव और नए निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने पैकेज दिया है। इससे ज्यादा से ज्यादा कार्य संपादित कराए जाएंगे।

और पढ़े  टिहरी गढ़वाल Accident: लंबगांव के पास वाहन खाई में गिरने से चालक समेत 2 की मौत

हारने पर आरोप लगाना कांग्रेस की आदत : मुख्यमंत्री
सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस पर जमकर बरसे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आरोप लगाना कांग्रेस की आदत बन गई है। जब-जब कांग्रेस हारती है वह आरोप लगाती है। कभी ईवीएम को दोषी ठहराती है तो कभी चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा करती है। आरोप कोई भी लगा सकता है लेकिन उसका प्रमाण जरूरी है। देश की जनता भी कांग्रेसी नेताओं के इस हथकंडे को जानती है।

पीएम का किया गुणगान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के भाई हैं। गरीबों के लिए सबसे ज्यादा योजनाएं केंद्र की मोदी सरकार ही लाई है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आजाद भारत के पहले ऐसे पीएम हैं जिनका सम्मान विश्व करता है। चुनाव होता है तो पूरा देश मोदी को जिताने के लिए लाइनों में लगता है। ऐसा कभी भी किसी ने नहीं देखा होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love