हल्द्वानी: बड़ा सवाल- कौन खोल ले गया बैली ब्रिज के नट-बोल्ट?, अधिकारी बोले- सर! एक- दो नहीं, 70 गायब हैं

 

हल्द्वानी काठगोदाम में बैली ब्रिज से एक-दो नहीं, बल्कि 70 नट-बोल्ट चोरी हुए हैं। लोनिवि के एनएच डिवीजन के अधिकारियों ने आयुक्त दीपक रावत के सामने यह बात कही है। अब बड़ा सवाल यह है कि इस पुल से नट बोल्ट कौन खोल ले गया? काठगोदाम चौकी से सौ मीटर की दूरी पर इस तरह की चोरी करने वालों ने पुलिस को भी चुनौती दी है।

कलसिया नाले पर वर्ष 2021 तक ब्रिटिश काल का एकमात्र पुल बना हुआ था। इसी से पहाड़ को आने-जाने वाले वाहन गुजरते थे। समय के साथ वाहनों का दबाव बढ़ा तो यहां अक्सर जाम लगने लगा। तब वर्ष 2022 में लोनिवि ने यहां पुराने पुल के समानांतर बैली ब्रिज तैयार किया। दो-तीन साल से कैंची धाम के सुर्खियों में आने के बाद काठगोदाम से रानीबाग के बीच यातायात कई गुना बढ़ गया। तब से हल्के और भारी वाहन बैली ब्रिज से ही गुजरने लगे। इससे ब्रिज के नट-बोल्ट अक्सर ढीले होते रहे और विभाग उन्हें कसवाता रहा।

कुछ दिन पहले जब पुल से कई नट बोल्ट गायब मिले तो एनएच ने सुरक्षा की दृष्टि से बैली ब्रिज की मरम्मत करवाना उचित समझा और काम शुरू करा दिया। अब मरम्मत का काम तो शुरू हो गया, लेकिन अधिकारी इस बात को लेकर हैरान और परेशान हैं कि चौकी के समीप स्थित जिस पुल के दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हों और दिन-रात वाहनों की आवाजाही होती हो, वहां से कौन नट-बोल्ट उड़ा ले गया। चोरी हुए नट व बोल्ट छोटे नहीं बल्कि बड़े हैं और एक नट या एक बोल्ट का वजन ही लगभग डेढ़ सौ ग्राम से अधिक है।

और पढ़े  उत्तराखंड में SIR पूरा: आज जारी होगी मतदाता सूची, जिनके नाम कटे, वे दोबारा ऐसे बनवा सकेंगे वोट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…