हल्द्वानी: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ नौवीं का छात्र, जंगल में मिली जली हुई स्कूटी

 

 

 परीक्षा देने के लिए बृहस्पतिवार सुबह घर से डीपीएस स्कूल गया नौवीं का छात्रा यथार्थ मिश्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच घर से थोड़ी ही दूर जीतपुर नेगी के जंगल में देर रात करीब 11 बजे उसकी स्कूटी जली हुई हालत में मिली।

यथार्थ जीतपुर नेगी इलाके में नेक्सा शोरूम के नजदीक महादेव एंक्लेव में रहने वाले योगेश मिश्रा का बेटा है। वह बृहस्पतिवार सुबह परीक्षा देने के लिए गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परेशान परिजन उसकी तलाश में जुट गए। ग्रामीणों ने रामपुर रोड से बरेली मार्ग को जाने वाले रास्ते पर रात करीब 11 बजे एक स्कूटी जलते हुए देखी तो पुलिस को खबर दी। इस पर कोतवाली प्रभारी राजेश यादव और ट्रांसपोर्टनगर चौकी पुलिस वहां पहुंची। इस बीच खबर पाकर परिजन भी पहुंचे तो स्कूटी यथार्थ की ही बताई। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिवार के लोगों से मालूमात की जा रही है। यह भी सामने आया है कि किसी बात को लेकर परिजनों ने दो-तीन दिन पहले यथार्थ को डांट दिया था।

और पढ़े  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा एलान- पूर्व CM का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा, इस एक्शन के बाद बड़ा फैसला
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…