हल्द्वानी: भारी पड़ गया ऑनलाइन पिज्जा आर्डर करना,खाते से उड़ाए 1.93 लाख

 

 

 पिज्जा ऑर्डर करना एक युवक को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने युवक के खाते से 1.93 लाख रुपये उड़ा लिए। एक महीने पूर्व हुई घटना में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। देवलचौड़ बंदोबस्ती महाकालिका विहार काॅलोनी निवासी भगवान सिंह ट्रांसपोर्ट नगर में एक फार्मा कंपनी में दो साल से काम कर रहा है। बीती 15 जुलाई को उसके सहकर्मी दिनेश चौहान ने जोमैटो से पिज्जा ऑर्डर किया। इसके कुछ देर बाद दिनेश ने ऑर्डर कैंसिल कर दिया। धनराशि रिफंड पाने के लिए दिनेश ने गूगल पर जोमैटो का कस्टमर केयर नंबर खोजा तो वहां एक मोबाइल नंबर मिला। इस पर कॉल की तो कॉलर ने स्वयं को जोमैटो का अधिकारी बताया और रिफंड प्राप्त करने हेतु वीडियो कॉल कर स्क्रीन शेयर करने और गूगल पे पर बैलेंस चेक करने को कहा। कुछ समय बाद कॉलर का फोन आया और उसने दिनेश के गूगल पे में समस्या आने की बात कहते हुए किसी अन्य की यूपीआई आईडी मांगी। साइबर ठग की बातों में आकर दिनेश ने उसका मोबाइल नंबर व यूपीआई आईडी सेंड कर दी और मोबाइल की स्क्रीन भी शेयर कर दी। इसके कुछ देर बाद ही भगवान सिंह के खाते से सात बार में 1.93 लाख रुपये यूपीआई से कट गए।

 

 

और पढ़े  देहरादून: प्रदेश के सौ प्रमुख ट्रेकिंग रूट की होगी जीपीएस-जीआईएस मैपिंग, CM धामी ने अभियान दल को किया रवाना
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…