कमिश्नर दीपक रावत पहुंचे जेल, ये है वजह?

पूरे देश की तरह हल्द्वानी में भी भाई-बहन के अटूट स्नेह का त्यौहार रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार जेल में महिला बंदियों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान रावत ने जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। आयुक्त ने कहा कि कई महिला बंदियों के भाई राखी पर उनसे मिलने नहीं आ सके।

ऐसे में उनकी भावनाओं को समझते हुए स्वयं जेल में पहुंचकर महिला बंदियों के साथ यह पर्व मनाने का निर्णय लिया। महिला बंदियों से राखी बंधवाने के बाद आयुक्त ने जेल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी विजेता रावत, जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय समेत जेल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

और पढ़े  देहरादून: महिला ने गीत गाकर जताया PM मोदी का आभार, सीएम धामी बोले-हर शब्द में विश्वास, हर सुर में अपनापन
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…