हल्द्वानी: नशे के लिए मांगे थे रुपये..नहीं दिए तो मार दी गोली, लोग बोले- पहले से तैयारी थी 

Spread the love

 

 

ल्द्वानी में हनी प्रजापति चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मैच देखने में मशगूल था। रविवार शाम सात बजे जैसे ही भारत की पारी शुरू हुई तभी दबंगई दिखाते हुए पहुंचे युवक ने उससे एक हजार रुपये की मांग की। हनी ने विरोध किया तो हमलावर ने बिना पल गंवाए रिवाल्वर निकाला और गोली मार दी। घर नजदीक था, ऐसे में परिवार के लोग आ गए और उसे गोद में ही उठाकर अस्पताल ले गए। वहां तत्काल इलाज शुरू होने से खतरा काफी हद टल गया।

जिस युवक ने गोली मारी, वह भी हनी के मोहल्ले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक वह गोलबंदी में माहिर है। आए दिन मोहल्ले के लोगों को परेशान करना और उनसे जबरिया सौ से लेकर एक हजार रुपये मांगना उसका काम है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नशे के लिए वह हमेशा रुपये मांगता रहता है। रविवार शाम भी ऐसा ही हुआ। उस युवक को पहले भी लोगों ने समझाया था, मगर वह उन्हीं लोगों से अदावत भी रखने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि रविवार शाम की घटना सोची समझी साजिश थी। हमलावर ने पहुंचते ही उलझना शुरू कर दिया। रिवाल्वर भी वह हमले के इरादे से ही लाया था। यानी पूरी तैयारी थी। पैसे मांगना बहाना भी हो सकता है, ताकि विवाद हो जाए और वह अपने इरादे को अंजाम दे सके। हुआ भी यही। जैसे ही हनी को गोली लगी, वह चीखते हुए गिरा और उसके साथ मैच देख रहा दोस्त विशाल दूसरी तरफ गिरा। बाद में हल्ला मचाया तो हमलावर तो भाग गया लेकिन हनी लहूलुहान पड़ा रहा। उसके मामा, भाई व अन्य लोग पहुंचे तो वे उसे गोद में उठाकर अस्पताल ले गए। वहां तत्काल ही इलाज शुरू हो गया।

एसपी सिटी के साथ पहुंची दो थानों की फोर्स
एसपी प्रकाश चंद्र के साथ ही बनभूलपुरा और कोतवाली की फोर्स भी पहुंच गई। घायल युवक के परिवार वालों से जानकारी ली। एसपी सिटी ने मौके से ही टीम बनाकर रवाना कर दी। एसओजी को भी लगाया गया है।

और पढ़े  देहरादून एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर दून से गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love