Haldwani:वन सुरक्षा दल द्वारा उपखनिज रेता का अवैध अभिवहन करने पर 2 ट्रक किये सीज.

Spread the love

Haldwani:वन सुरक्षा दल द्वारा उपखनिज रेता का अवैध अभिवहन करने पर 2 ट्रक किये सीज.

प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी हल्द्वानी एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला के दिशा निर्देशन में वन अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वन सुरक्षा दल को दिनांक 12.05.2023 को मुखबिर खास द्वारा दी गई सूचना कि किच्छा सितारगंज मार्ग से 02 ट्रक (14 टायरा व 10 टायरा ट्रक) में रेता अवैध रूप से बिना रॉयल्टी के चोरी कर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तुरंत वन सुरक्षा दल की टीम द्वारा उक्त मार्ग पर घेराबंदी की गई, समय प्रातः लगभग 1.55 am पर किच्छा सितारगंज मार्ग में UP25 CT- 5735 व UP25 AT-3328 (14 टायरा व 10 टायरा ट्रक) को आते देख जांच हेतु रोकने का इशारा किया गया, टीम को देखकर वाहन चालक मार्ग के किनारे वाहन खड़े करके विपरीत दिशा की ओर भाग गए। वाहनों की खाना तलाशी लेने पर वाहनों में लगभग 500 कुंटल व 450 कुंटल उपखनिज रेता लदा पाया। वाहनों की खाना तलाशी में रेता संबंधी आवश्यक कोई भी वैध प्रपत्र मौके पर नहीं पाते गये। वाहन उक्त के चालकों/ स्वामियों द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 उत्तरांचल संशोधन 2001 की धारा 41,42 के अंतर्गत दंडनीय अपराध किया गया है। उक्त दोनों वाहनों को टीम द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर विभागीय संसाधनों की सहायता से शक्तिफार्म वन चौकी परिसर में श्री कपिल कुमार , वन आरक्षी बाराकोली रेंज की सुपुर्दगी में अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु सुरक्षित खड़ा कर दिये गये है। टीम में वन सुरक्षा दल प्रभारी श्री प्रमोद सिंह बिष्ट, श्री दिनेश चंद्र बुधलाकोटी वन दरोगा, श्री पान सिंह मेंहता,वन दरोगा, श्री नरेंद्र पांडे वन आरक्षी, श्री सोनू कुमार वन आरक्षी, वाहन चालक चंदन सिंह मौजूद थे।

और पढ़े  कैबिनेट विस्तार- CM धामी ने चुनावी पिच पर उतारी टीम 11, नए-पुराने चेहरों पर जताया भरोसा

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *