हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर ने लगाया जनता दरबार बोले- जमीन खरीदने के बाद कराएं चहारदीवारी ।

Spread the love

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर ने लगाया जनता दरबार बोले- जमीन खरीदने के बाद कराएं चहारदीवारी ।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शनिवार को जनता दरबार लगाया। इस दौरान में जमीन की धोखाधड़ी की शिकायतें सबसे अधिक प्राप्त हुई। कमिश्नर ने लोगों से अपील कि वह जमीन खरीदने से पहले तहसील से कागजात से जांच करा लें। जमीन खरीदने के बाद चहारदीवारी जरूर करा लें।

पीरूमदारा गंगापुर निवासी लक्ष्मी गुसाईं ने कहा कि उन्होंने जनवरी 2022 में प्लाट खरीदा था। उक्त प्लाट की रजिस्ट्री व दाखिल खारिज उनके नाम हो चुका है लेकिन उक्त प्लाट में किसी अन्य निर्माण कार्य कर रहा है। उन्होंने कमिश्नर से प्लाट का कब्जा दिलाने का अनुरोध किया जिस पर आयुक्त ने तहसीलदार को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

छड़ायल सुयाल निवासी किशोर ने बताया कि उसके पिता यूपीसीएल में कार्यरत हैं। आठ माह से उनका स्वास्थ्य खराब है जिससे कार्यालय नही जा पा रहे हैं। उनकी फीस भी जमा नहीं हो पा रही है। कमिश्नर ने उन्हें कार्यालय बुलाया है। हिम्मतपुर निवासी कृष्णा सिंह ने कहा कि उन्होंने एक मकान खरीदा था लेकिन उनकी बहन ने दाखिल खारिज में आपत्ति लगा दी है जिससे दाखिल खारिज नही हो पा रही है।


Spread the love
और पढ़े  चारधाम यात्रा 2026: 23 मार्च से बनने शुरू होंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड, बिना बने नहीं मिलेगी एंट्री
  • Related Posts

    चम्पावत- पूर्णागिरि मेले में महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, दर्शन कर लौट रही थी महिला 

    Spread the love

    Spread the loveमां पूर्णागिरि मेले में यूपी के जिला एटा की एक महिला श्रद्धालु की हालत बिगड़ गई। उसे काली मंदिर के पास स्वास्थ्य कैंप में लाया गया, जहां उसे…


    Spread the love

     हल्द्वानी- रक्षा मंत्री की जनसभा: CM धामी को कहा धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, विकास और सख्ती के लिए थपठापाई धामी की पीठ

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा : सीएम को धाकड़ नहीं धुरंधर धामी कहा, विकास और सख्ती के लिए पीठ थपठापाई केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *