हल्द्वानी: सिडकुलकर्मी से हुई 10 लाख की ठगी,  घर बनाने के लिए बैंक से लिया था लोन

Spread the love

 

 

ल्द्वानी में सिडकुल के फैक्टरी कर्मी पंकज कुमार ने घर बनाने के लिए बैंक से 10 लाख रुपये का लोन लिया था। साइबर ठगों ने उसे आरटीओ चालान संबंधी लिंक भेजा। इसे खोलते ही आरोपियों ने उसका मोबाइल क्लोन किया और दो बार में यह रकम पार कर ली। एएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पंकज कुमार निवासी शिवाशीष काॅलोनी रामपुर रोड ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसके मोबाइल पर 16 नवंबर को आरटीओ चालान संबंधी मैसेज आया। इसमें एक लिंक दिया गया था। जब उस लिंक को खोला गया तो उसके फोन पर सेव नंबरों पर यह मैसेज खुदबखुद चला गया और फोन बंद हो गया।

 

बाद में फोन खोला तो उसमें सब ठीक था लेकिन शाम को दो बार में पांच-पांख रुपये डेबिट होने का मैसेज आया। उसने इस संबंध में बैंक में संपर्क किया तो जिस खाते में रुपये गए थे उसकी जानकारी दी गई।

हेल्पलाइन नंबर पर नहीं मिला रिस्पांस

 

पंकज के अनुसार ठगी का पता चलने पर 1930 में दो बार कॉल किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं की गई। इसके बाद साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई। बाद में उसने एचडीएफसी बैंक की शहर शाखा में भी संपर्क किया। पंकज के अनुसार उसने यह रकम होम लोन के तौर पर ली थी जिसे साइबर ठगों ने उड़ा लिया। उसने पुलिस से रकम बरामद करने की मांग की है।

न खोलें एपीके फाइल

साइबर ठगों ने नया तरीका अपना लिया है। वे अब एपीके फाइल भेजकर लोगों को लुभा रहे हैं। यदि मोबाइल पर एपीके फाइल आए तो इसे न खोलें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरटीओ का चालान होने पर फोन पर एसएमएस भेजा जाता था, इसके अतिरिक्त और कोई व्यवस्था नहीं है।

और पढ़े  टिहरी: CM धामी ने घनसाली को दी 4121.10 लाख की विकास योजनाओं की सौगात..

साइबर ठगी के इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जिस खाते में रुपये ट्रांसफर हुए है उसकी जानकारी जुटाई जा रहा है। – मनोज कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love