हल्द्वानी गोलीकांड- विधायक का आया बयान, हत्यारे से करीबी नहीं

Spread the love

 

ज हल्द्वानी क्षेत्र में जो अत्यंत क्रूर और हृदयविदारक आपराधिक घटना घटी है जिसमें एक मासूम नौजवान की निर्मम हत्या की गई है , उसकी मैं अपनी पूरी आत्मा से, कठोरतम शब्दों में निंदा करता हूँ। यह केवल एक अपराध नहीं, बल्कि पूरे समाज के चेहरे पर एक गहरा घाव है। उस युवक के माता-पिता, भाई-बहनों और पूरे परिवार के दर्द को शब्दों में बयाँ करना असंभव है। मैं उनके प्रति अपनी गहन संवेदना और शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनकी इस असहनीय पीड़ा में उन्हें शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

दुर्भाग्य से, इस दुखद घटना के बाद कुछ लोग जानबूझकर अफवाहें फैला रहे हैं और भ्रम पैदा करने का घिनौना प्रयास कर रहे हैं कि आरोपी को मेरे द्वारा किसी प्रकार का संरक्षण प्राप्त था। मैं इस झूठ को पूरी ताकत और स्पष्टता के साथ खारिज करता हूँ।

 

मैंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कभी भी किसी अपराधी का साथ नहीं दिया, न संरक्षण दिया और न कभी दूंगा । मेरे राजनीतिक शैली ऐसी कभी नहीं रही कि मैं अपराधियों , दबंगों , एवं गुंडे बदमाशों का सरपरस्त बनूं , वर्ष 2007 में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मुझे गुंडागर्दी , बदमाशी के आतंक से निजात दिला कर भयमुक्त विधानसभा बनाने के लिए ही चुनाव जिताया था । क्षेत्र की जनता यह भली भांति समझती है कि आपराधिक प्रवृति के लोग मेरी किलोमीटरों की परिधि में भी नहीं आ सकते ।

जिस पुराने प्रकरण को गलत तरीके से इस घटना से जोड़ा जा रहा है, वह पूरी तरह अलग परिस्थिति थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो चुका था। फिर भी संबंधित व्यक्ति को लंबे समय तक हिरासत में रखा गया। एक जनप्रतिनिधि के रूप में मैंने केवल और केवल कानून सम्मत प्रक्रिया का पालन किया और मानवीय आधार पर पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते अपनी जिम्मेदारी निभाई—किसी अपराधी को बचाने या उसको संरक्षण देने का मेरा कभी कोई इरादा नहीं रहा ।

आज का मामला इससे कहीं अधिक गंभीर, क्रूर और अस्वीकार्य है।  हत्या एक जघन्य अपराध है। चाहे आरोपी किसी भी दल से जुड़ा हो, किसी भी पद पर रहा हो, किसी भी रिश्ते में हो—वह अपराधी है और अपराधी ही रहेगा। कानून की नजर में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता।अपराधी को उसकी करतूत की पूरी सजा मिलनी चाहिए और मिलेगी।

और पढ़े  नैनीताल- नन्हे जादूगर' की चमकेगी किस्मत: 'क्यों न वो दुनिया का बेहतरीन जादूगर बने?' कायल हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा

मैं अपने पूरे राजनीतिक सफर में हमेशा कानून, न्याय और जनता के विश्वास के साथ खड़ा रहा हूँ। अपराधियों को संरक्षण देना मेरी विचारधारा में कभी शामिल नहीं था और न कभी होगा।

मैं प्रशासन और पुलिस से मांग करता हूँ कि इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और अत्यंत तेज गति से जांच हो। साक्ष्यों को बरकरार रखते हुए दोषी/दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उन्हें कठोरतम संभव सजा दी जाए ताकि समाज में यह संदेश जाए कि स्वस्थ समाज में अपराध की कोई जगह नहीं है ।

मैं क्षेत्र के हर नागरिक से अपील करता हूँ—आइए हम सब मिलकर ऐसे माहौल का विरोध करें जहां हिंसा और अपराध पनप सके। शांति, भाईचारा और कानून का राज ही हमारा मार्ग है। प्रकरण में बिना वजह अपराधी से मेरा संबंध बता कर मेरी छवि धूमिल करने से किसी का कोई व्यक्तिगत लाभ होता हो तो किसी की जीभ तो मैं पकड़ नहीं सकता।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- देहरादून में वृक्ष कटाई, शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार पर HC का राज्य से जवाब तलब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को देहरादून के एक गांव में कथित अवैध वृक्ष कटाई और उसके बाद शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार से संबंधित शिकायत…


    Spread the love