हल्द्वानी: अब रात 10 बजे बाद नहीं गूंजेगी शहनाई

Spread the love

 

 विवाह सीजन में होने वाली दिक्कतों को देखते कैटरिंग और बैंक्वेट एसोसिएशन के बाद बैंड एसोसिएशन ने भी कड़ाई से नियमों का पालन करने का निर्णय लिया है। बैंड वादकों का कहना है कि रात 10 बजे बाद वह लोग बैंड या शहनाई नहीं बजाएंगे। विवाह की बुकिंग कराने वालों को पहले ही वह यह नियम बता रहे हैं। उन्होंने देर रात जयमाला के समय बजने वाले डीजे पर भी रोक लगाने की मांग की है।

हल्द्वानी में 35 से 40 के बीच बैंड हैं। एक बैंड में 10 से 25 तक कर्मचारी शामिल रहते हैं। पांच साल पहले तक शहर में 15-16 बैंड ही थे। संख्या बढ़ने से प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। पूर्व अध्यक्ष हल्द्वानी-नैनीताल बैंड एसोसिएशन शकील अहमद बताते हैं कि अब धंधे में पहले जैसी कमाई नहीं रही। पांच साल पहले आठ से 10 हजार रुपये मिल जाते थे अब वह घटकर पांच से छह हजार के बीच रह गई है। पहले घर से बरात निकलने से लेकर विदाई तक बैंड बाजे वालों को विवाह वाले घर में रात तीन बजे तक रुकना पड़ता था। अब नया नियम बनने से राहत मिली है। नए नियम का वह लोग सख्ती से पालन करेंगे तभी रात 10 बजे वाली व्यवस्था भी ठीक हो सकेगी।

अब रात 10 बजे बैंड वादन बंद हो जाएगा। रात की बरात में शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक वह बैंड बजेगा। हमने पुलिस में शिकायत भी की थी कि 10 बजे बाद डीजे बजाने वालों पर भी सख्ती हो। कुछ जगह अभी भी जयमाला के समय रात 12 बजे तक डीजे पर हंगामा होता रहता है। एक बार फिर पुलिस को वह लोग ज्ञापन देंगे। – उशान हुसैन, अध्यक्ष हल्द्वानी नैनीताल बंड एसोसिएशन।

और पढ़े  उत्तराखंड बजट- सत्र के पहले दिन ही बजट पेश कर सकती है सरकार, विधानसभा ने भेजा कार्यक्रम

Spread the love
  • Related Posts

    ऋषिकेश: सरकारी वेबसाइट पर नीर वाटरफॉल का नाम नहीं, साल भर सैलानियों से गुलजार रहता है झरना

    Spread the love

    Spread the loveजिस नीर झरने की खूबसूरती देखने देश-विदेश से पर्यटक खिंचे चले आते हैं, उसे सरकारी सिस्टम ने कागजों (वेबसाइट) में भुला दिया है। एनआईसी टिहरी की साइट पर…


    Spread the love

    देहरादून- ईरान में खामेनेई की मौत पर दून में शिया समुदाय ने जताया शोक, जलाई कैंडल

    Spread the love

    Spread the love     ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद दून में शिया समुदाय ने तीन दिन का शोक रखा है। रविवार को शिया…


    Spread the love