हल्द्वानी : सारथी फाउंडेशन ने चलाया पर्यावरण जन जागरण अभियान, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को संस्था द्वारा सारथी थैला उपहार में दिया

Spread the love

सारथी फाउंडेशन समिति परिवार द्वारा पर्यावरण जन जागरण अभियान के अंतर्गत पॉलिथीन हटाओ जीवन बचाओ अभियान में आज शीशमहल श्री रामलीला कमेटी में कमेटी के पदाधिकारी एवं सम्मानित सदयों को सारथी थैला सप्रेम भेंट किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को संस्था द्वारा सारथी थैला उपहार स्वरूप देकर अभियान से जोड़ा।श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरीश चंद्र पांडेय ने संस्था के सदस्यों का परिचय एवं उद्देश्यों को बताते हुए संस्था के सदस्यों का स्वागत किया। एवं सारथी थैला वितरण अभियान एवं पॉलिथीन हटाओ अभियान की सराहना की।संचालनकर्ता एवं संरक्षक गिरिश चंद्र तिवारी ने सारथी संस्था के उद्देश्यों को जनता के बीच बता कर पॉलिथीन के प्रयोग को ना करने का निवेदन किया।
सारथी संस्था द्वारा इसके उपरांत मंच पर का
कमेटी के पदाधिकारियों ,सदस्यों एवं उपस्थित नगर निगम के मेयर जोगिंदर रौतेला,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट सहित सम्मानित लोगों को सारथी थैला भेंट किया और इस अभियान से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया। वितरण अभियान में सारथी फाउंडेशन समिति परिवार से सुमित्रा प्रसाद,नवीन पंत ज्ञानेंद्र जोशी,उमेश सैनी, गिरिश चंद्र लोहनी,राजेश भारद्वाज,प्रेम सिंह पाती,देवीदत्त सुयाल द्वारा सारथी थैला वितरण किया गया। सारथी थैला वितरण में हरीश चंद्र पांडेय, गिरिश चंद्र तिवारी, एन डी तिवारी, पुष्पा संभल,दिनेश फुलारा,पंकज खत्री,गोपाल तिवारी,विपिन जोशी,नंदन सिंह बिष्ट,गिरिश चंद्र लोहनी,बालकृष्ण,खीम सिंह सहित लोग उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- शहरी मंत्री कैड़ा की गलियों का रातों-रात हो गया विकास, मंत्रिमंडल में शामिल होते ही 48 घंटे में चकाचक हुई सड़कें
  • Related Posts

    हरीश राणा-  हरीश की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव पलेटा में करेगा परिवार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा…


    Spread the love

    Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है PM मोदी की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अब उद्घाटन जल्द होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन करने देहरादून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *