हल्द्वानी- Road Accident: सिस्टम की लापरवाही…अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर

Spread the love

आंखों पर पट्टी बांध चुकी पुलिस को शहर में खून से लाल होती सड़कें नहीं दिख रही है। ना ही अपनों को खोने के बाद लोगों के घरों में गूंजने वाली चित्कार सुनाई दे रही है। यही वजह है कि हल्द्वानी में जहां-तहां खुदी सड़कों पर खनन और अन्य सामग्री लेकर भारी वाहन सरेआम लोगों को मौत बांटते दौड़ रहे हैं। करीब डेढ़ माह में आबादी वाले इलाकों में भारी वाहन दो लोगों की जिंदगी लील चुके हैं। पुलिस और प्रशासन इस कदर लापरवाह हो गए हैं कि सीएम के सचिव के अलावा स्थानीय विधायक की भी नहीं सुन रहे हैं।

 

बता दें कि कुमाऊं आयुक्त व सीएम के सचिव दीपक रावत ने जिलाधिकारी को नौ फरवरी को पत्र लिखकर कहा था कि कालाढूंगी रोड पर बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित हो। रविवार को जिस कैंटर से सुरेश पांडे की जान गई वह कालाढूंगी रोड की ओर ही जा रहा था। शहर में तमाम कार्यदायी संस्थाओं ने आयुक्त के पत्र पर गौर करना मुनासिब नहीं समझा। ना ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। आयुक्त के अलावा स्थानीय कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश की भी नहीं सुनी गई। उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही पुलिस को हादसे की आशंका जातो हुए चेताया था।

कैंटर से हो रही कमाई

आबादी वाले इलाकों में भारी वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही तमाम सवाल खड़े कर रही है। कार्यदायी संस्थाओं की गाड़ियों के अलावा यहां अन्य भारी वाहन भी रफ्तार भरते नजर आ जाएंगे। लोगों का कहना है कि बिना सुविधा शुक्ल के ये वाहन मुख्य सड़कों से आंतरिक मार्गों पर नहीं घुस सकते है। इनसे कमाई हो रही है तभी इन पर रोक नहीं लगाई जाती है।

सिटी मजिस्ट्रेट को विकास कार्याें के दौरान सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षित आवाजाही प्राथमिकता है। यूयूएसडीए को खोदाई आदि कार्याें में मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका अनुपालन न करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। – ललित मोहन रयाल, डीएम नैनीताल

यूयूएसडीए के अधिकारियों को समय-समय पर बैठक लेकर जनसुरक्षा को देखते हुए काम करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। निर्माण या खोदाई स्थल पर बैरिकेडिंग अनिवार्य रूप से लगाने के लिए भी कहा है। – परितोष वर्मा, नगर आयुक्त


Spread the love
और पढ़े  कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर लापरवाही: क्षतिग्रस्त डिवाइडर बना किशोर की मौत का कारण, जबड़े में एंगल घुसने से गई जान

    Spread the love

    Spread the love  नैनीताल हाईवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक क्षतिग्रस्त डिवाइडर के कारण हुआ,…


    Spread the love

    देहरादून- महिला तस्कर गिरफ्तार: पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

    Spread the love

    Spread the loveसहसपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को खुशहालपुर निवासी नशा तस्कर शबनम को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से पुलिस को 7.53 ग्राम स्मैक मिली। महिला ने बताया पति पर…


    Spread the love