हल्द्वानी- Road Accident: टीपी नगर चौराहे पर डंपर ने युवक को कुचला, अस्पताल में मौत

Spread the love

 

 

ल्द्वानी के टीपीनगर चौराहे के पास डंपर की चपेट में आकर हुई अनिल सिंह रौतेला की मौत सामान्य हादसा नहीं बल्कि सिस्टम की लापरवाही का नतीजा है। शहर के अंदर तेज गति से दौड़ने वाले भारी वाहनों पर न पुलिस कार्रवाई करती है और न ही उसके पास इनके लिए कोई ठोस योजना है।

 

पांच जनवरी की शाम पनचक्की से दो किलोमीटर नीचे जगदंबा बैंक्वेट हॉल के पास एक कैप्सूल वाहन ने नो-एंट्री में चलते हुए 13 साल के अमित मौर्य को मौत की नींद सुला दिया था। उस समय तक पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अफसर भी खामोश रहे। जब 22 फरवरी को फिर नो-एंट्री में घुसकर कैंटर ने 65 साल के सुरेश चंद्र पांडेय को रौंदा तो जिम्मेदारों की नींद खुली। उस समय पुलिस अधिकारियों ने जल्द से जल्द नो-एंट्री के मानक, रूट और बेहतर यातायात संचालन के दावे किए जबकि प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच के बाद नए सिरे से यातायात गाइडलाइन की बात कही। दोनों दावे अब तक धरातल पर नहीं उतर पाए हैं।

मंगलवार की रात जब अनिल सिंह रौतेला को डंपर ने टक्कर मारा तो उसकी स्पीड ज्यादा थी। और वह देवलचौड़ से छड़ायल मार्ग की ओर भाग गया। इस रूट पर भारी वाहन बेधड़क होकर आबादी के बीच दौड़ रहे हैं। इससे राहगीर दहशत में है।


नो-एंट्री में 18 टायरा ट्रक फंसा, लगा लंबा जाम

बुधवार शाम छह बजे के करीब नो-एंट्री मार्ग देवलचौड़-छड़ायल पर 18 टायरा ट्रक पहुंचा। बड़ा होने से वह मोड़ पर फंस गया। नतीजतन यहां लंबा जाम लग गया। 10 से 15 मिनट के बाद ट्रक किसी तरह मुख्य मार्ग पर आया और जाम खुला। ट्रक चला लेकिन अपने पीछे सिस्टम की सुस्ती और उनकी लापरवाही पर बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया।

और पढ़े  देहरादून: ट्रेन पटरी से उतरने के मामले में शंटिंग मास्टर के खिलाफ चार्जशीट

 

नो एंट्री के टाइमिंग में वाहन गुजरना बड़ी लापरवाही है। नो एंट्री के 12 प्वाइंट का चयन किया गया है। इसे प्रशासन के साथ मिलकर अंतिम रूप दिया जाएगा। ट्रैफिक का बेहतर संचालन हो इसके लिए चौराहों पर तैनात कर्मियों की माॅनिटरिंग भी की जाएगी। हादसे की घटना को अंजाम देने वाला वाहन पुलिस के कब्जे में है। चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे पकड़ा जाएगा। – मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी


Spread the love
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveशपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love