हल्द्वानी: 4 दिन में लगे 608 घरों पर लगाए लाल निशान, 970 लोगों का हुआ सत्यापन

Spread the love

हल्द्वानी: 4 दिन में लगे 608 घरों पर लगाए लाल निशान, 970 लोगों का हुआ सत्यापन

रेलवे और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त आयोजन में सोमवार को चौथे दिन भी बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण वाली भूमि पर स्थित भवनों और वहां रहने वाले परिवारों का सर्वे जारी रहा। इस कार्य में जुटी छह टीमें वार्ड 32 में 608 घरों पर लाल निशान लगाने के साथ वहां रह रहे 970 लोगों का सत्यापन कर चुकी हैं।

बनभूलपुरा में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। पिछले दिनों कोर्ट ने रेलवे से पूछा था कि उन्हें अपनी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कितनी भूमि की जरूरत है। इसके बाद रेलवे ने बनभूलपुरा क्षेत्र का डिजिटल सर्वे कराने के बाद प्रशासन से भवनों और परिवारों का सर्वे कराने में मदद मांगी थी। इसी क्रम में प्रशासन ने छह टीमों को सर्वे कार्य में लगाया है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक 608 मकानों पर लाल निशान लगाए जा चुके हैं। माई सिटी रिपोर्टर


Spread the love
और पढ़े  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हल्द्वानी दौरा- आज रहेगा रुट डायवर्जन, रात 9  बजे तक नहीं चलेंगे भारी वाहन
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *