हल्द्वानी: दुष्कर्म और पॉक्सो आरोपी मुकेश बोरा की अस्पताल से हुई जेल वापसी

Spread the love

 

पैर में दर्द बताकर एक दिन पहले सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हुए दुग्ध उत्पादन प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुकेश बोरा को बुधवार सुबह वापस उप कारागार भेज दिया गया। उसने मेडिकल प्रमाणपत्र के आधार पर बुधवार को नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक निरस्त कर दी। साथ ही कोर्ट को भी सूचित कर दिया।

पॉक्सो मामले में जेल में बंद मुकेश बोरा ने बैठक के लिए अनुमति देने को विशेष न्यायाधीश में आवेदन दिया था। यह इजाजत होटल या रेस्तरां के लिए की गई थी। वहीं कोर्ट ने आख्या, आवेदन और परिस्थितियों के दृष्टिगत पांच फरवरी को जेल में ही बैठक का आदेश दिया था। यह तारीख आने से एक दिन पहले मुकेश ने अपने पैर में दर्द बताया।

कहा कि फिसलने से गिरकर उसके चोट आई। इस पर मुकेश को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। बैठक के लिए उसे बुधवार की सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर जेल प्रशासन ने उसकी आमद उप कारागार में करा दी। बोरा ने बैठक न कराने का एक आवेदन पत्र और अपना मेडिकल विवरण कोर्ट में अपने अधिवक्ता के जरिये पेश करवा दिया। ऐसे में बुधवार को बैठक नहीं हुई।

कोर्ट के आदेश पर होने वाली बैठक नहीं हुई है। विचाराधीन बंदी मुकेश बोरा ने बैठक न कराए जाने की सूचना, आवेदन पत्र और अपना मेडिकल विवरण कोर्ट में पेश किया है। – प्रमोद कुमार, अधीक्षक, उप कारागार


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: सभी अस्पतालों को अनिवार्य रूप से देना होगा कैंसर इलाज और मृत्यु का रिकॉर्ड
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveशपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love