हल्द्वानी: दुष्कर्म के आरोपी की जेल में हुई मौत, अचानक से हुई तबीयत खराब

हल्द्वानी: दुष्कर्म के आरोपी की जेल में हुई मौत, अचानक से हुई तबीयत खराब

दुष्कर्म के मामले में हल्द्वानी उप कारागार में बंद ऊधम सिंह नगर स्थित बाजपुर निवासी इस्लामुद्दीन (37) पुत्र असगर की बुधवार देर रात एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि इस्लामुद्दीन पिछले छह महीने से जेल में था। उस पर दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर आरोप भी थे, जिनकी कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।

बुधवार की सीसीटीवी फुटेज में वह अपनी बैरक में आराम से बैठा और लोगों से बातचीत करता दिखाई दे रहा है। शाम करीब चार बजे उसने तकलीफ होने की बात कहते हुए चिकित्सकीय जांच की बात कही। इसके बाद उसे एसटीएच भेजा गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि के बाद परिजनों को सूचना दी गई और शव को मोर्चरी भेज दिया गया।

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगी।

और पढ़े  केदारनाथ हेली सेवा: 3 बजे खुला आईआरसीटीसी का पोर्टल, कुछ ही देर में टिकट बुकिंग हुई फुल
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…