हल्द्वानी:- रात 12 बजे के बाद शादियों में भोजन नहीं परोसने का प्रस्ताव पारित,इवेंट तैयार करने के बाद देनी होगी 90 प्रतिशत पेमेंट

हल्द्वानी:- रात 12 बजे के बाद शादियों में भोजन नहीं परोसने का प्रस्ताव पारित,इवेंट तैयार करने के बाद देनी होगी 90 प्रतिशत पेमेंट

विवाह समारोह संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति की बैठक में रात 12 बजे कि बाद भोजन ना परोसने, इवेंट तैयार करने के बाद 90 प्रतिशत पेमेंट और रात 10 बजे के बाद बैंड नहीं बजाने जैसे प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हुए।

रामपुर रोड स्थित एक बरातघर में समिति संयोजक नवीन पांडे सन्नू की अध्यक्षता में हुई बैठक में बनाए गए नियमों का ग्राहकों से सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में बैंक्वेट हाॅल संरक्षक प्रकाश भट्ट, टेंट एसोसिएशन संरक्षक भोला दत्त भगत, केटरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने विचार रखे।

वहां महानगर टेंट व्यापार एसो. के अध्यक्ष हर्षवर्द्धन पांडे, प्रेम गुप्ता, हमन सच्चर, विजय बिस्ट, परमजीत सिंह, शिव कुमार, विमल तोलिया, गोपाल भट्ट, योगेश रावत, संजय अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह, लक्ष्मण सिंह बिष्ट आदि थे। संवाद

और पढ़े  हादसा: नैनीताल जा रहे दंपति की कार और डंपर की भिड़ंत...पति की मौत, पत्नी घायल, बास्केटबॉल खिलाड़ी था मृतक
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…