हल्द्वानी: पुलिस और एसओजी टीम ने मारा बार के बेसमेंट में छापा, 27 पेटी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

 

ल्द्वानी कोतवाली पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 27 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है। भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र में बरसाती नहर वर्कशॉप लाइन के पास नैनीताल बार के बेसमेंट में पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान अलग-अलग ब्रांड की कुल 276 बोतलें और 68 हाफ अवैध अंग्रेजी शराब अवैध रूप से रखी मिली।

पुलिस ने कृष्णापुर निवासी पंकज जोशी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

लोगों की सूचना पर पकड़ी अवैध शराब
काठगोदाम थाना क्षेत्र के बागजाला में पुलिस शनिवार देर शाम गश्त कर रही थी। तब कुछ लोगों ने सूचना दी कि एक लड़का शराब बेच रहा है। पुलिस ने पहुंचकर देखा तो रामलाल कॉलोनी निवासी मनीष आर्य के पास शराब की कुछ पेटिंया थीं। मौके से पुलिस ने 231 पव्वे देसी शराब और 66 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


Spread the love
और पढ़े  बदरीनाथ धाम में 2 फिट तक जमी बर्फ, लगातार बर्फबारी, 25 मार्च तक के लिए मौसम का अपडेट..
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love