हल्द्वानी: पशुओं से लदे पिकअप ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक घायल,चालक मौके से हुआ फरार

Spread the love

ल्द्वानी में पशुओं से लदे पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना मुखानी चौराहे के पास की है। घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, पिकअप चालक फरार हो गया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह मुखानी चौराहे से एक पिकअप भैंस और बकरियों को लेकर जा रही थी। तस्करी के शक में बाइक सवार ने पीछा कर उसे रोकने का प्रयास किया। पिकअप चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक पिकअप वाहन के पिछले टायरों के पास फंस गई। घटना के बाद घायल को अस्पताल लाया गया। वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। परिवहन विभाग से वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल Road Accident: 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, BJP मंडल अध्यक्ष व युवक घायल
  • Related Posts

    हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के चौफुला ऊंचापुल के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब माॅर्निंग वॉक पर गए भूपाल सिंह (49 वर्ष) को ई-रिक्शा…


    Spread the love

    नैनीताल- ईद के बाद नैनीताल में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, दोपहिया वाहनों पर लगी रोक, तिराहे पर लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the love नैनीताल में ईद के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए…


    Spread the love