हल्द्वानी- नितिन हत्याकांड… बंदूक व छर्रे बैलिस्टिक जांच के लिए भेजे जाएंगे

Spread the love

ल्द्वानी में पांच जनवरी की रात हुए नितिन हत्याकांड की जांच ने तेजी पकड़ ली है। जिस बंदूक से उसे गोली मारी गई वह पुलिस के कब्जे में है और इसकी बैलिस्टिक जांच होनी है। नितिन लोहनी के शरीर से निकले छर्रे की भी जांच की जाएगी। पुलिस असलहे और छर्रों को जांच के लिए देहरादून स्थित फोरेंसिक लैब भेजने की तैयारी में है।

नितिन लोहनी अपने दाेस्त कमल भंडारी के साथ रविवार रात गौलापार से पार्टी करके घर आ रहा था। लौटते समय वह पार्षद अमित बिष्ट (चिंटू) के बेटे जय से मिलने वार्ड 55 स्थित उसके घर पहुंचा। दोनों में दोस्ती थी। रात करीब साढ़े 11 बजे जब कमल ने डोरबेल बजाई तो पार्षद अमित ने बंदूक से गोली चला दी। इस दौरान एक गोली नितिन की पीठ पर जा लगी और उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों के पैनल ने उसके शरीर से 50 से ज्यादा छर्रे निकालकर सील पैक कर दिए। अब पुलिस बंदूक और छर्रों को बैलिस्टिक जांच के लिए एफएसएल विधि विज्ञान प्रयोगशाला देहरादून भेजेगी। पुलिस पार्षद के बेटे जय के पास से मिली विदेशी पिस्टल की भी जांच कराएगी।

यह देखा जाना है कि घटना की रात इस पिस्टल से भी कहीं फायरिंग तो नहीं की गई है। पुलिस ने जब जय को पकड़ा था तब पिस्टल के साथ चार जिंदा कारतूस मिले थे। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज में पिस्टल लेकर दौड़ते हुए जय भी दिखा। इन सभी तथ्यों की सत्यता परखने में बैलिस्टिक की जांच रिपोर्ट अहम मानी जा रही है।

मोबाइल की सीडीआर भी खंगाल रही पुलिस

और पढ़े  19 साल की बेटी की चिता के लिए नसीब नहीं हुई सूखी लकड़ी, डीजल और टायर से जलाया 

पुलिस नितिन हत्याकांड की हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल पर मौजूद सभी लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास जिनकी भी सक्रियता रही है उनकी डिटेल पुलिस एकत्रित कर रही है। हत्यारोपी पिता-पुत्र की पिछले कई दिन की गतिविधि भी जांच के दायरे में है।

हत्यारोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी

हत्यारोपी पिता-पुत्र इस समय हल्द्वानी उप कारागार में बंद हैं। पहले पुलिस को 14 दिन के भीतर आरोपियों को रिमांड पर लेना होता था लेकिन नए कानून में यह सीमा 40 दिन की कर दी गई है। ऐसे में पहले पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ेगी और उसके बाद आरोपियों को रिमांड पर लेकर घटना को रिक्रिएट किया जाएगा।

नितिन की हत्या के मामले में विवेचना जारी है। बंदूक और पिस्टल को बैलिस्टिक जांच के लिए देहरादून भेजा जाएगा। इसके अलावा घटना स्थल पर मौजूद सभी के मोबाइल कॉल डिटेल के जरिये भी कड़ी से कड़ी जोड़ रहे हैं। सीसीटीवी में जो दिख रहा है और जो बयान अब तक इस घटना से जुड़े लोगों ने दिए हैं। उसकी भी सत्यता परखी जा रही है। पुलिस मजबूत केस तैयार करते हुए चार्जशीट दाखिल करेगी। – मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी


Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- श्रीयंत्र टापू के पास नदी का जल स्तर बढ़ने से फंसा ट्रक, जल पुलिस ने चालक और हेल्पर को किया रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveश्रीनगर में शुक्रवार को श्रीयंत्र टापू के पास एक ट्रक नदी की तेज धारा में फंस गया। बड़ी मुश्किल से जल पुलिस ने ट्रक में मौजूद चालक व…


    Spread the love

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love