हल्द्वानी / नैनीताल : पुलिस की नाक के नीचे चोरों का तांडव, तिकोनिया स्थित वनप्लस शोरूम से 1 करोड़ से ज्यादा के मोबाइल चोरी पुलिस जांच में जुटी

<strong>हल्द्वानी / नैनीताल : पुलिस की नाक के नीचे चोरों का तांडव, तिकोनिया स्थित वनप्लस शोरूम से 1 करोड़ से ज्यादा के मोबाइल चोरी पुलिस जांच में जुटी</strong>

नैनीताल रोड पर स्थित मोबाइल शोरूम से बीती रात बड़ी संख्या में फोन चोरी हो गए। चोरी के बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंम मचा हुआ है। शोरूम स्टाफ का दावा है कि वन प्लस कंपनी के इन 160 फोन की कीमत करीब डेढ़ करोड़ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। वहीं, मुख्य मार्ग पर हुई चोरी की इस वारदात ने पुलिस की सक्रियता और गश्त पर भी सवाल खड़े किए हैं।<strong>हल्द्वानी / नैनीताल : पुलिस की नाक के नीचे चोरों का तांडव, तिकोनिया स्थित वनप्लस शोरूम से 1 करोड़ से ज्यादा के मोबाइल चोरी पुलिस जांच में जुटी</strong>
जानकारी के मुताबिक आगरा निवासी विष्णु खंडेलवाल का नैनीताल रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने वन प्लस ब्रांड का स्टोर है। वन प्लस के मोबाइल महँगे माने जाते हैं। स्टोर से जुड़े शोभित ने बताया कि अन्य दिनों की तरह गुरुवार रात नौ बजे स्टोर बंद कर दिया गया था।

सुबह 9.30 बजे करीब आने पर घटना का पता चला। बताया जा रहा है कि शटर तोड़ने की बजाय उसे ऊपर उठा लॉक को साइड किया गया था। सीसीटीवी में नकाबपोश कैद भी हुए हैं।

वहीं, मामले की सूचना मिलने पर भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल, एसआई दिनेश जोशी समेत अन्य लोग भी जांच में जुट गए। सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग को कब्जे में ले लिया गया है। इसके अलावा एक गार्ड से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही आगरा निवासी स्टोर मालिक के आने का भी इंतजार किया जा रहा है।

और पढ़े  कोटद्वार: मोहम्मद दीपक को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत, डेढ़ लाख के मुचलके पर छोड़ा, कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…