हल्द्वानी :हल्द्वानी और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में हुए कई डॉक्टरों के तबादले।।

Spread the love

हल्द्वानी और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों का तबादला हुआ है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष को रुद्रपुर मेडिकल का प्राचार्य बनाया गया है। मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के एनस्थीसिया विभाग में कार्यरत डॉ. उर्मिला पलड़िया का तबादला अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में किया गया है, यहां पर संबंधित विभाग में कार्यरत डॉ. गीता भंडारी का तबादला हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज हो गया है। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. केएस शाही को जनहित/कार्य हित में अग्रिम आदेशों तक रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा अरुणेंद्र सिंह चौहान के जारी आदेश में कहा गया है कि यह नितांत अस्थायी व्यवस्था के तहत किया गया है। इसके लिए अतिरिक्त वेतन/भत्ते देय नहीं होंगे। ज्ञात हो कि रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ केसी पंत ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया था। स्त्री व प्रसूति रोग विभाग में पीजी की दो सीटें बढ़ी
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में एक और उपलब्धि जुड़ी है। इस विभाग में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने पीजी की दो और सीटों में बढ़ोतरी कर दी है। पीजी की सीटें चार से बढ़कर छह हो गई हैं। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने कहा कि पीजी की सीटों में बढ़ोत्तरी के बाद राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी पूरी होगी और कुमाऊं के रोगियों को सुविधा होगी।


Spread the love
और पढ़े  चारधाम यात्रा- तीर्थयात्रियों में उत्साह, एक हफ्ते में 5.18 लाख से ज्यादा पंजीकरण, सबसे अधिक केदारनाथ के लिए
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveशपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *