हल्द्वानी: बिजली के पोल पर चढ़ा लाइनमैन बुरी तरह झुलसा तारों पर झूलता देख लोगों ने ऐसे बचाई जान

Spread the love

हल्द्वानी: बिजली के पोल पर चढ़ा लाइनमैन बुरी तरह झुलसा
तारों पर झूलता देख लोगों ने ऐसे बचाई जान

राजपुरा निवासी राकेश राय विद्युत विभाग में ठेकेदार प्रणाली के अंतर्गत लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को राकेश घर से काम के लिए निकले थे। उनके साथी विपिन ने बताया कि लाइनों से जंपर हटाने के लिए करीब 11:30 बजे शटडाउन लिया गया था। आंवला चौकी के पास स्थित एक बिजली पोल पर चढ़कर लाइन को ठीक किया जा रहा था।
इसी दौरान इनवर्टर बैक का करंट आने की वजह से लाइनमैन राकेश बिजली करंट की चपेट में आ गया और तारों पर ही झूलने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बचाने के प्रयास किए और किसी तरह राकेश को तारों की चपेट से छुड़ाते हुए नीचे गिराया। हादसे में राकेश की जान बाल बाल बची।

मौके पर मौजूद मेडिकल कॉलेज के एमएसडब्ल्यू पद पर कार्यरत विजय हेडिया ने घायल राकेश को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार शुरू हुआ। राकेश के घुटने और सीने से ऊपर के शरीर में चोट आई है। इसके अलावा उनका दाहिना हाथ झुलस गया है। चिकित्सक एक से डेढ़ घंटे बाद अस्पताल से डिस्चार्ज करने की बात कह रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- लापरवाही..मरीज को जिंदा बताकर परिजनों को सौंपा, 4 अस्पताल गए, प्रबंधन ने पुलिस को दी मौत की सूचना
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *