सागौन के 7 गिल्टे चोरी कर ले जा रही पिकप एवं दो मोटरसाइकिलों को वन सुरक्षा दल द्वारा किया सीज

सागौन के 7 गिल्टे चोरी कर ले जा रही पिकप एवं दो मोटरसाइकिलों को वन सुरक्षा दल द्वारा किया सीज

आरक्षित वन क्षेत्र से सागौन के 7 गिल्टे चोरी करके ले जा रही पिकप एवं दो मोटरसाइकिलों को वन सुरक्षा दल द्वारा किया सीज
प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी हल्द्वानी, उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला के दिशा निर्देशन में अवैध पातन,अवैध खनन,अवैध शिकार व अन्य अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी वन सुरक्षा दल श्री प्रमोद सिंह बिष्ट के नेतृत्व /अगुवाई में दिनांक 27.04.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर तिलियापुर गांव एवं आरक्षित वन क्षेत्र के मिलान से जंगल से चोरी करके लाए जा रहे 7 सागौन के गिल्टों को **पिअप संख्या UP 26 T-7247 में भरते हुए एवं 2 मोटरसाइकिलों ( UK06 AM-0602, UK06 AT-5050 )* को सागौन के लट्ठे जंगल से लाते हुए पकड़ा गया। वन सुरक्षा दल की टीम को मौके पर आते देख सागौन प्रकाष्ठ की चोरी कर रहे सभी अभियुक्त भाग गए। पिअप चालक / स्वामी व मोटरसाइकिल स्वामियों द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन 2001) की धारा 26-1- च व 41,42 के अंतर्गत दंडनीय अपराध किया गया है। उक्त पिअप व मोटरसाइकिलों को टीम द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर विभागीय संसाधनों की सहायता से तिलियापुर चौकी डौली रेंज में अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु ले जाने की कार्यवाही की जा रही है। टीम में वन सुरक्षा दल प्रभारी श्री प्रमोद सिंह बिष्ट, श्री दिनेश चंद्र बुधलाकोटी, श्री प्रमोद बिष्ट उपराजिक, श्री सोनू कुमार वन आरक्षी एवं श्री चंदन वाहन चालक मौजूद थे।

और पढ़े  हल्द्वानी से गूंजा मिशन-2027 का शंखनाद: चुनावी मोड में भाजपा, नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…