हल्द्वानी- खनस्यू युवक से मारपीट मामला- मारपीट मामले में कांग्रेसी कार्यकर्ता एसपी क्राइम से मिले, SSP ने 2 पुलिस कर्मियों को थाने से हटाया

Spread the love

हल्द्वानी- खनस्यू युवक से मारपीट मामला- मारपीट मामले में कांग्रेसी कार्यकर्ता एसपी क्राइम से मिले, SSP ने 2 पुलिस कर्मियों को थाने से हटाया

खनस्यू में युवक से मारपीट के मामले में सियायत गरमा गई है। मंगलवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता हरीश पनेरू के नेतृत्व में एसपी क्राइम से मिले। उन्होंने तीनों पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। बुधवार तक मुकदमा दर्ज न होने पर बृहस्पतिवार को आंदोलन की चेतावनी दी। उधर एसएसपी ने ने एक सिपाही और चालक को थाने से हटाकर दूसरे थाने में भेज दिया है।

कांग्रेस नेता हरीश पनेरू के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेसी एसपी क्राइम हरबंस सिंह से मिले। उनके साथ मारपीट में घायल हुए मनमोहन सिंह भी थे। लोगों का उनका कहना था कि 20 सितंबर को ओखलकांडा ब्लाक के ग्राम पंचायत टांडा निवासी मनमोहन सिंह ने क्षेत्र में फेरी लगा रहे एक युवक से आधार कार्ड दिखाने को कहा था। फेरी वाला मनमोहन से उलझ गया था और पुलिस से शिकायत की। इसके बाद दारोगा सादिक हुसैन व सिपाहियों ने उसे थाने में बुलाकर बेरहमी से पीटा।

लोगों ने मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। चेताया कि बुधवार रात तक प्राथमिकी नहीं हुई तो गुरुवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि आरोपी दरोगा को पूर्व में लाइन हाजिर कर दिया गया है। उधर दो पुलिस कर्मियों को थाने से हटाकर दूसरे थाने में भेज दिया गया है। कहा कि जांच चल रही है।

और पढ़े  हल्द्वानी- Road Accident: सिस्टम की लापरवाही...अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- बंशीधर:मैं रिटायर नहीं, मैं चाहता हूं मेरे बेटे को टिकट मिले, विधायक के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

    Spread the love

    Spread the loveकालाढूंगी विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक बार फिर अपने तेवरों से सुर्खियों में हैं। मीडिया को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *