हल्द्वानी: सरकारी अफसर बनी बहू की तनख्वाह पर ससुराल वालों ने जमकर की मौज, वेतन देने से मना करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

 

शादी के बाद पढ़ाई जारी रखते हुए सहायक वन संरक्षक की नौकरी पाने वाली एक महिला ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका वेतन से ससुराल वाले मौज करते रहे। वहीं अब नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है।

तहरीर के मुताबिक देवलचौड़ की रहने वाली महिला की शादी साल 2015 में अलीगढ़ के एक युवक से हुुई थी। शादी के बाद ससुर, ननद व देवर कम दहेज लाने के ताने मारते थे। विवाह के अगले दिन ही ससुर ने सोने की नथ, गले का सोने का हार, सोने के झुमके आदि जेवरों को अपने कब्जे में ले लिया। कुछ समय बाद पता चला कि ससुराल वाले दहेज के लिए बहुओं को प्रताड़ित करने व तलाक करवाकर दूसरी शादी करवाने के लिए बदनाम हैं। कुछ दिन बाद देखा कि उसका पति रोज शराब पीकर घर आने लगा। उसने मायके से पांच लाख रुपये लेकर न आने पर तलाक की धमकी देता है। साथ ही अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था।

पीड़िता का कहना था कि उसने अपने पिता से रुपये लेकर अलीगढ़ में कोचिंग शुरू की। साल 2022 में सहायक वन संरक्षक की परीक्षा उत्तीर्ण की। ससुराल वालों ने उसे इस शर्त पर प्रशिक्षण के लिए भेजा कि नौकरी लगने के बाद वह अपना पूरा वेतन अपने पति को देगी। महिला का कहना है कि उसका पांच साल का पुत्र ससुराल वालों के पास था तो उसे यह शर्त माननी पड़ी। पति ने क्रेडिट कार्ड से 50 हजार से ज्यादा की शॉपिंग भी की। ट्रेनिंग के बाद ससुराल के दबाव की वजह से 12 लाख रुपये का लोन लेकर कार ली। इसके बाद उस पर देवर के बच्चों का खर्चा उठाने का दबाव बनाया।

पीडि़ता का कहना है कि वह अप्रैल 2024 में अपने पुत्र को अपने साथ ले आई। देवर के बच्चों का खर्च देने और सैलरी देने से मना कर दिया तो पति सरकारी नौकरी छोड़ने का दबाव बनाने लगा है। महिला का कहना था कि उसके पति ने उसकी जानकारी के बगैर अंतरंग संबंधों की अश्लील वीडियो बनाई है। नौकरी न छोड़ने पर पति वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। महिला ने ससुराल पक्ष पर मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करने का भी आरोप लगाया है।

और पढ़े  हल्द्वानी: रॉयल्टी पर पुरानी व्यवस्था का शासनादेश जारी, ठेकेदारों ने स्थगित की हड़ताल
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…