हल्द्वानी- अगर सीपीआर की जानकारी हो तो बचाई जा सकती है किसी की जान

Spread the love

 

सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) जागरूकता सप्ताह के तहत बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में नेल्स स्किल सेंटर एवं एनेस्थीसिया विभाग की ओर से प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी, नोडल अधिकारी डॉ. दीपा देउपा, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. एके सिन्हा एवं डॉ. केसी पांडे ने किया। एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को सीपीआर की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि जब किसी व्यक्ति की सांस रुक जाती है तो सही समय पर और सही तरीके से सीपीआर देने से उसकी जान बचाई जा सकती है।

 

विशेषज्ञों ने कहा कि हृदय गति रुकने की स्थिति में पहले एक घंटे को ‘गोल्डन ऑवर’ कहा जाता है। इस अवधि में यदि सही चिकित्सा सहायता मिल जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। वहां डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. श्रेया, डॉ. शिव शंकर सहित एमबीबीएस, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- चुना भट्टा के पास मिली महिला की लाश, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    चम्पावत- पूर्णागिरि मेले में महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, दर्शन कर लौट रही थी महिला 

    Spread the love

    Spread the loveमां पूर्णागिरि मेले में यूपी के जिला एटा की एक महिला श्रद्धालु की हालत बिगड़ गई। उसे काली मंदिर के पास स्वास्थ्य कैंप में लाया गया, जहां उसे…


    Spread the love

     हल्द्वानी- रक्षा मंत्री की जनसभा: CM धामी को कहा धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, विकास और सख्ती के लिए थपठापाई धामी की पीठ

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा : सीएम को धाकड़ नहीं धुरंधर धामी कहा, विकास और सख्ती के लिए पीठ थपठापाई केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय…


    Spread the love