हल्द्वानी-  हल्द्वानी नगर आयुक्त ने सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश।

 

नगर निगम हल्द्वानी की आयुक्त ऋचा सिंह ने शहर भर की सड़कों पर उतरकर साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य मार्ग सहित शहर की अधिकांश सड़कों पर गंदगी करने वालों को आड़े हाथों लिया।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा कि उनकी तरफ से हल्द्वानी की सड़कों में साफ-सफाई की व्यवस्था को खुद देखा जा रहा है तो वहीं उनके द्वारा शहर के मुख्य मार्ग नैनीताल रोड में स्थित दुकानदारों को अपनी दुकानों के आसपास गंदगी फैलाने को लेकर फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा है कि कुछ दिनों में राष्ट्रीय खेल होने जा रहे हैं, शहर साफ सुथरा रहे इसको लेकर उनके द्वारा गहनता से निरीक्षण किया जा रहा है।
नगर आयुक्त ने जहां दुकानदारों को साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया, वहीं उन्होंने कहा कि शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जल्द ही चालानी कार्यवाही भी की जाएगी।

बाइट- ऋचा सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी ।

 

और पढ़े  ऋषिकेश: नीरगढ़ बैंड के पास दुर्गम ढलान पर मिला महाराष्ट्र के लापता पर्यटक का शव, एसडीआरएफ ने निकाला
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…