हल्द्वानी- गौलापार अमित हत्याकांड: शव के टुकड़े-टुकड़े कर ठिकाने लगाने की साजिश थी, समय न मिलने की वजह से रह गया काम अधुरा 

Spread the love

 

मासूम की हत्या की घटना के खुलासे के बाद आरोपी निखिल जोशी की सोची समझी साजिश से भी पर्दा उठा है। निखिल बच्चे की हत्या चार अगस्त को कर चुका था और उसकी योजना थी कि शव को टुकड़ों में काटकर नदी-नालों में बहा देगा। सीसीटीवी की फुटेज ने उसकी इस साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने गुमशुदगी के महज पांच से छह घंटे में ही संदिग्ध मानकर उसे उठा लिया था।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान निखिल ने पहले तो तंत्र-मंत्र की बात कहते हुए पुलिस को गुमराह किया और फिर अनर्गल बातें करने लगा। कभी मानसिक बीमारी तो कभी कुछ और। कभी हत्या की बात कबूलता तो कभी नकारता। इसी बीच मनोचिकित्सक डॉ. युवराज पंत की जब पुलिस ने मदद ली तो इस हत्याकांड की साजिश परत दर परत खुलती चली गई। बताया जाता है कि आरोपी से पूछताछ करने में जुटी टीमों को कई सनसनीखेज जानकारी मिली।

 

आरोपी, दरिंदगी में नाकाम होने के बाद बच्चे के शव को टुकड़े-टुकड़े कर गौला नदी में बहा देता या इधर उधर ले जाकर जमीन में दबा देता। हालांकि इसके लिए उसे समय हीं नहीं मिला। आरोपी के घर से बच्चे के घर की दूरी महज दो सौ मीटर के करीब होगी। यानी जब बच्चे की तलाश हुई तो भनक आरोपी को भी लगी और उसने घर के पीछे शव और काटे गए अंगों को दबा दिया।

सीसीटीवी न होता तो दब जाती बच्चे की गुमशुदगी
मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी में चार अगस्त को बच्चा आरोपी के घर की गली में जाता हुआ नजर आया। यही सीसीटीवी फुटेज जघन्य हत्याकांड के खुलासे की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सामने आया। बच्चे के साथ पीछे-पीछे आरोपी भी जा रहा था। उधर बच्चे के घर वाले सक्रिय हो गए और बच्चे की तलाश में जुट गए। पुलिस को भी गुमशुदगी में तेजी दिखानी पड़ गई। पुलिस ने शाम पांच बजे के करीब आरोपी युवक और उसके परिवार वालों को संदिग्ध मानकर पूछताछ शुरू कर दी थी। ऐसे में आरोपी को साक्ष्य मिटाने का मौका नहीं मिल पाया।

 

और पढ़े  हल्द्वानी- नशे की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका

 

शातिर दिमाग के चलते घुमाता रहा
एसएसपी पीएन मीणा ने पत्रकार वार्ता में इस बात की ओर भी इशारा किया कि आरोपी शातिर दिमाग वाला है। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि वह ऐसी घटनाओं से बचने की पूरी जानकारी रखता था। कब, कहां कैसे मामले और पूछताछ करने वालों से बात करनी है, उसे इसकी पूरी जानकारी थी। हालांकि पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आखिरकार उसकी साजिश का भंडाफोड़ कर दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के चौफुला ऊंचापुल के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब माॅर्निंग वॉक पर गए भूपाल सिंह (49 वर्ष) को ई-रिक्शा…


    Spread the love

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love