हल्द्वानी: 5 दिन से लापता एयरफोर्स कर्मी की पत्नी का काली चौड़ के जंगल में मिला शव,नजदीक ही 2 खाली शीशियां मिलीं, जानें क्या है पूरा मामला..

Spread the love

 

 

ल्द्वानी शहर की नवाबी रोड स्थित मथुरा विहार से घर से निकलने के बाद लापता हुई एयरफोर्स कर्मी की पत्नी का शव पांचवें दिन रविवार को सुबह काठगोदाम क्षेत्र के काली चौड़ के जंगल में मिला। नजदीक में ही कीटनाशक की दो खाली छोटी शीशियां पड़ी मिलीं। शरीर पर गहने भी सुरक्षित मिलने से कोतवाली पुलिस को आत्महत्या का शक ज्यादा है।

हल्द्वानी कोतवाली के क्षेत्र के मथुरा विहार निवासी एयरफोर्स कर्मी नरेंद्र कुमार उप्रेती की 35 वर्षीय पत्नी नेहा 26 मार्च को अपने घर से कहीं चली गई थीं। न लौटने से परिवार के लोग परेशान हो गए। नेहा की दो बच्चियां हैं। एक 11 साल की, जबकि दूसरी करीब एक साल की। घर न लौटने पर सास ने कई जगह तलाशने के बाद पुलिस से गुहार लगाई। सोशल मीडिया पर भी फोटो पोस्ट किए गए, लेकिन पता नहीं चला। रविवार सुबह काली चौड़ मंदिर पर कुछ लोग पूजापाठ करने पहुंचे तो नजदीक में ही तेज दुर्गंध के बाद वहां शव पड़ा पाया। शव कई दिन पुराना लग रहा था। अखबार में लिपटी कुछ खाद्य सामग्री भी पड़ी मिली।

 

सूचना पर पहले काठगोदाम और फिर हल्द्वानी कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला की पहचान नेहा के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव जब पलटा गया तो आधे चेहरा पर कीड़े रेंगते हुए मिले। गहने सुरक्षित मिलने से संभावना जताई जा रही है कि इस घटना के बाद से उधर से कोई गुजरा नहीं।

डाग स्क्वाड और सीसीटीवी की ली मदद, नहीं मिला सुराग
पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद ली, मगर कोई सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी खंगाले तो महिला फुटेज में जंगल की ओर जाते दिख रही है। वापसी के निशान नहीं मिले। रविवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचने की बात कह रही है।

और पढ़े  रुड़की- ऐसा हाल: जंग लगे गंदे कनस्तरों में मिले रसगुल्ले, कई में मिली मरी हुई मधुमक्खियां व मक्खियां

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love