हल्द्वानी: 14 दिनी श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा यज्ञ शुरू,अध्यात्म की तरंगे दिखती नहीं, जो चतुर है वही समझ पाएगा- बसंत विजयानंद गिरी महाराज

 

चैत्र नवरात्र प्रतिपदा नव संवत्सर के अवसर पर एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 14 दिनी श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा यज्ञ पूजा महोत्सव शुरू हो गया है।

कृष्णगिरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु 1008 परम पूज्यपाद बसंत विजयानंद गिरी महाराज ने संगीतमय आराधना करते हुए कहा कि अध्यात्म की तरंगे दिखती नहीं है, जो चतुर होता है वही इसे समझ सकता है। कहा कि सनातन धर्म के अनुष्ठान आचरण में युगों-युगों से विज्ञान छिपा है। धर्म के साथ शुभ शांति का प्रवेश निश्चित रूप से होगा।

मां की महिमा बताते हुए हर व्यक्ति को शांति, करुणामयी, दयायुक्त, विनयवान, विवेकशील रहने की प्रेरणा दी। कहा कि धर्मों रक्षति रक्षित: अर्थात जो धर्म की रक्षा करेगा धर्म भी सदैव उनकी रक्षा करेगा। इससे पूर्व कलश स्थापना के साथ आराधना शुरू हुई। कई मंत्रों का जाप, आराधना के साथ शाम को सर्व देवी देवता महायज्ञ में आहुतियां प्रारंभ हुईं।

कथा पंडाल का शुभारंभ मेयर गजराज बिष्ट ने किया। श्री पार्श्व पद्मावती शक्तिपीठ तीर्थ धाम कृष्णगिरी तमिलनाडु के हल्द्वानी चैप्टर के प्रमुख हेमंत पांडे ने सभी का स्वागत किया। कथा का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल थॉट योगा और आस्था पर किया जा रहा है। व्यवस्था बनाने में विजय चौधरी, प्रमोद पांडे, महेश खुल्बे, पंकज पांडे, डॉ. मंजुल कांडपाल ने सहयोग किया।

और पढ़े  उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…