हल्द्वानी: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के औचक निरीक्षण के बाद बेस में बच्चा वार्ड हुआ बंद, 12 बच्चों को सर्जिकल वार्ड में किया गया भर्ती

 

बेस अस्पताल के बच्चा वार्ड में बेड और फर्श पर कॉकरोच मिलने के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने वहां भर्ती 12 बच्चों को सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। फिलहाल बच्चा वार्ड को बंद कर दिया गया है। इस दौरान कॉकरोच को भगाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव किया गया।

शनिवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान बच्चा वार्ड में कॉकरोच देखकर आयुक्त ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए अस्पताल के पीएमएस व अन्य स्टाफ को फटकार लगाई। सीएमएस का जवाब तलब कर स्पष्टीकरण भी मांगा था। तब शौचालय गंदे मिलने पर भी आयुक्त ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने शौचालयों की सफाई करवाई और ठेकेदार से निर्माणाधीन शौचालय का कार्य जल्द पूरा करने को कहा। पीएमएस डॉ. केके पांडे ने बताया कि कॉकरोच की समस्या के समाधान के बाद वार्ड को खोल दिया जाएगा।

आज बंद रहेंगे अस्पताल, इमरजेंसी में होगा इलाज

ईद के चलते सोमवार को सभी सरकारी अस्पताल बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान आकस्मिक सेवाएं चलती रहेंगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल में ओपीडी नहीं होगी। इमरजेंसी में मरीजों के लिए डाॅक्टर मौजूद रहेंगे और अन्य सेवाएं जारी रहेंगी।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदला-बदला रहेगा मौसम, ठंड बढ़ने के आसार, मैदानों में रहेगी राहत
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…