हल्द्वानी: उग आई झाड़ियां- समाज कल्याण विभाग की अनदेखी और जनता के पैसों की बर्बादी,भवन में उग गई झाड़ियां,सवाल पूछा गया तो चढ़ गया निदेशक का पारा

 

 

समाज कल्याण विभाग की अनदेखी का दंश झेल रहा शिल्पी हाट जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। बाजार बनने वाली इमारत अब वीरान है। जगह-जगह झाड़ियां उग आई हैं और शाम ढलते ही नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है।

सरकारी योजनाओं के नाम पर जनता के पैसों की बर्बादी कैसे होती है, इसकी मिसाल है शिल्पी हाट। हैरानी की बात यह है कि समाज कल्याण विभाग ने इतने वर्ष बीतने के बावजूद इसे सफेद हाथी बनाए रखा। अब इसमें अस्थायी व्यवस्था के तहत हल्द्वानी तहसील शिफ्ट होनी है।

 

बरेली रोड गौजाजाली में पुरानी धान मिल के पास बनाए गए इस भवन का नाम है शिल्पी हाट। तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने इसका लोकार्पण 21 फरवरी 2009 को किया था। इसका उद्देश्य था दिल्ली के क्राफ्ट बाजार की तर्ज पर यहां स्थानीय शिल्पकारों को मंच मिलने के साथ स्वरोजगार बढ़े। हकीकत यह है कि 16 साल बाद भी यहां दुकानें नहीं खुली। इस परिसर में कुल 24 दुकानें हैं जबकि एक कैफेटेरिया है। समाज कल्याण विभाग की अनदेखी का दंश झेल रहा भवन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। बाजार बनने वाली इमारत अब वीरान है। जगह-जगह झाड़ियां उग आई हैं और शाम ढलते ही नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है।

सवाल पूछने पर निदेशक का चढ़ गया पारा
समाज कल्याण विभाग के निदेशक प्रकाश चंद्र से जब इस संबंध पर सवाल पूछा गया तो वे कहने लगे इसमें तहसील शिफ्ट किया जाना है। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि तहसील शिफ्ट का फैसला तो हाल में लिया गया, इससे पूर्व इतने सालों में इसकी सुध क्यों नहीं ली गई.. दुकानें किसको आवंटित की गईं और यदि की गईं तो दुकानें खुली क्यों नहीं…। इस पर उनका कहना था कि आपको बता कर आवंटित करेंगे। उनके इस रवैय्ये पर जब दोबारा सवाल पूछा तो फोन काट दिया। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि नमो भवन बनाने तक शहर की तहसील को इस भवन में शिफ्ट किया जाएगा।

और पढ़े  लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली: छह को देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, पदयात्रा से कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
  • Related Posts

    चेतावनी: दिवाली पर पोटाश गन के इस्तेमाल से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, देश के अलग राज्यों से चौंकाने वाले आंकड़े

    दिवाली पर पटाखों के साथ पोटाश और कार्बाइड गन से जश्न जनजीवन खतरे में डाल सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के नेत्र रोग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग…

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…