हल्द्वानी- द कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक में शॉर्ट सर्किट से धधकी आग, रिकॉर्ड रूम के कागजात जले

 

 

हल्द्वानी में रामपुर रोड पर टीपीनगर के पास स्थित द कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक के रिकॉर्ड रूम में रविवार शाम साढ़े चार बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे वहां रखे कागजात जल गए। दमकल के दो वाहनों ने एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैंक कर्मियों ने अधजले कागज बटोरे। टीपीनगर चौराहा से गुजरने वाले लोगों रविवार शाम अचानक बैंक के अंदर धुआं निकलता दिखाई दिया। सूचना पर सीएफओ गौरव किरार के साथ ही डेढ़ दर्जन से ज्यादा दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आसपास की दुकानों को खाली कराया गया। इसी बीच बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक हरीश चंद्र शाह और शाखा प्रबंधक वीरेंद्र सिंह भी अपने स्टाफ के साथ पहुंचे।

और पढ़े  नैनीताल-भीमताल-भवाली जाने वालों ध्यान दें: रविवार शाम चार से रात 10 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद, व्यवस्था जारी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…