भराड़ीसैण- उत्तराखंड बजट सत्र- सदन में सरकार तो सड़क पर विपक्ष दिखाएगा दम, आज उक्रांद का प्रदर्शन

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही सोमवार को सरकार का बजट सत्र भराड़ीसैंण विधानभवन में शुरू होगा। जहां सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव में हैट्रिक के उद्देश्य से बजट रखेगी। वहीं विपक्ष सड़क पर तेवर दिखा अपने लक्ष्य को प्रदर्शित करेगा।

ग्रीष्मकालीन राजधानी में धामी सरकार करीब सात माह बाद पहुंच रही है। सत्र के पहले दिन उत्तराखंड क्रांति दल प्रदर्शन कर ताकत दिखाएगा। स्थायी राजधानी सहित अन्य समस्याओं को लेकर दल विधानसभा घेराव करेगा।

इसमें राज्यभर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस 10 मार्च को अंकिता भंडारी हत्याकांड, मनरेगा सहित कई अन्य मामलों पर प्रदर्शन करेगी। साफ है कि सड़क पर विपक्ष हंगामे में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।

कड़ी हुई विस की सुरक्षा व्यवस्थाभराड़ीसैण (कर्णप्रयाग)। बजट सत्र के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। विधानसभा परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरूगेशन ने ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर चमोली के डीएम गौरव कुमार, एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने भी पुलिसकर्मियों को संबोधित किया।

यह रहेंगे तैनात
विस सत्र के दौरान चार अपर पुलिस अधीक्षक, 10 पुलिस उपाधीक्षक, 44 प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी, 90 उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक, 32 महिला उपनिरीक्षक, 434 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 60 महिला आरक्षी, 38 यातायात पुलिसकर्मी, 207 सशस्त्र पुलिस जवान, 120 होमगार्ड और पीएसी, एटीएस, एसडीआरएफ, बीडीएस व हॉक टीम तैनात रहेगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश स्वास्थ्य प्राधिकरण के सर्वर में सेंध की कोशिश, पासवर्ड हैक कर क्रेडेंशियल्स चुराने की साजिश
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…