हल्द्वानी- शराब पिलाकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज

Spread the love

ल्द्वानी में काठगोदाम थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 15 साल की किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी को कार से हैड़ाखान मार्ग पर ले गए और वहां उसे शराब पिलाई। पुलिस ने अल्मोड़ा के दन्या निवासी मोहित (20) और प्रदीप (24) के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी दसवीं की छात्रा है।

 

प्रभारी एसओ दिलीप के अनुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे क्षेत्र निवासी किशोरी मोहल्ले की दुकान से सामान लेने गई थी। वहां उसे घर के बगल में किराये पर रहने वाले अल्मोड़ा के दन्या थानांतर्गत नौगांव निवासी मोहित और प्रदीप मिले। दोनों ने घुमाने के बहाने उसे कार में बैठा लिया और तीनों हैड़ाखान रोड की ओर निकल लिए। वहां युवकों ने कार में ही किशोरी को शराब पिलाई और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

परिजन के अनुसार देर रात साढ़े दस बजे तक जब बेटी घर नहीं लौटी तो चिंता हुई। सभी लोग काठगोदाम थाना पहुंचे। पुलिस के साथ खोजबीन शुरू की तो हैड़ाखान सड़क पर एक कार खड़ी दिखी। पुलिस टीम ने देखा तो कार में किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी थी। दोनों आरोपी भी कार में ही मौजूद थे। मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जबकि दोनों युवकों पर पॉक्सो अधिनियम की के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

कार में दो आरोपियों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। घटना में इस्तेमाल की गई कार भी सीज कर दिया है।– मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

और पढ़े  देहरादून- निजी संस्थान के गार्डों ने युवक को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा,नहीं आया तरस

Spread the love
  • Related Posts

    पौडी गढ़वाल- श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the love       आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों की विस्तृत…


    Spread the love

    देहरादून: आज हनुमान जन्मोत्सव, राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा, शहर में बदले रहेंगे रूट

    Spread the love

    Spread the love हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की…


    Spread the love