हल्द्वानी: इस वजह से आज से 6 दिनों तक रहेगा रूट डायवर्जन, अलग-अलग दिनों में समय में रहेगा परिवर्तन

 

नेशनल गेम्स में ट्रायथलॉन और दौड़ प्रतियोगिता के लिए रूट तय होने के बाद पुलिस प्रशासन ने शहर में शनिवार से अगले छह दिन तक वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान भी बनाया है। हर दिन के डायवर्जन का समय अलग-अलग होगा। शनिवार को डायवर्जन प्लान सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक होगा। रविवार को यह सुबह 10 बजे से शाम पौने चार बजे तक रहेगा। सोमवार को सुबह 09:30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक रहेगा। 28 जनवरी को यातायात सामान्य दिनों की तरह चलेगा। जबकि 29 जनवरी को सुबह 09:30 बजे से 12:00 बजे तक और 30 जनवरी को सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा।

भारी वाहनों हेतु डायवर्जन प्लान

– पर्वतीय क्षेत्र से गौलापार की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन नरीमन तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल तिराहा से पनचक्की तिराहा से लालडांठ होते हुए होते हुए कुसुमखेड़ा तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

 

बरेली रोड से गौलापार होते हुए पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन मोतीनगर तिराहा से डायवर्ट होकर गन्ना सेंटर तिराहा होते हुए पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से ऊंचापुल होते हुए चौफला चौराहा से चंबल पुल से पनचक्की तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। बड़ी मंडी व ट्रांसपोर्टनगर को आने-जाने वाले वाहन सीधे आ-जा सकते हैं।

बड़ी मंडी/रामपुर रोड से गौलापार रोड होते हुए पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन बड़ी मंडी द्वितीय गेट से सतवाल पेट्रोल पंप तिराहा से टीपीनगर तिराहा होते हुए पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से ऊंचापुल होते हुए चौफला चौराहा से चंबल पुल से पनचक्की तिराहा होते हुए कॉलटैक्स तिराहा होते हुए जाएंगे।

और पढ़े  चमोली: ज्योतिर्मठ में 21 असुरक्षित सरकारी भवन होंगे ध्वस्त, भू-धंसाव से प्रभावित होने पर प्रशासन ने लिया फैसला

 

छोटे वाहनों हेतु उपरोक्त निर्धारित समय में डायवर्जन प्लान

 

 

– बरेली रोड से गौलापार रोड होते हुए पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन तीनपानी फ्लाईओवर सर्विस लाइन से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा से गांधी इंटर कॉलेज तिराहा होते हुए नैनीताल रोड का प्रयोग करेंगे।

– पर्वतीय क्षेत्र से गौलापार रोड होते हुए तीनपानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नरीमन तिराहा से डायवर्ट होकर कॉलटैक्स तिराहा होते हुए जाएंगे। अन्य वाहनों को गौलापार अपनी रसोई रेस्टोरेंट से वापस किया जाएगा।

इन जगहों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित

– कुंवरपुर चौकी तिराहा से गौलापुल की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

 

– कुंवरपुर तिराहा गौलापार हाईवे से समस्त वाहनों को वापस किया जाएगा।

 

– खेड़ा चौकी तिराहा से गौलापार स्टेडियम व काठगोदाम की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित।

– बागजाला कट से गौलापुल और काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित।

– गौलापार के सभी गौलागेट बंद रहेंगे।

– आंवला गेट रेलवे फाटक से गौलापार हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित।

 

– इंद्रानगर रेलवे फाटक से गौलापार हाईवे की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित

– बनभूलपुरा रेलवे फाटक से गौलापुर-गौलापार की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित।

– काठगोदाम गौलापार हाईवे पर अपनी रसोई रेस्टोरेंट से तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग फाटक के बीच जीरो जोन।

  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…