हल्द्वानी: भाजपा को लगा हल्द्वानी मेयर पद पर झटका, कांग्रेस आगे, गजराज पिछड़े

 

 

उत्तराखंड के सभी जिलों में निकाय चुनाव के लिए मतगणना चल रही है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंतजाम किए गए हैं।

 

हल्द्वानी मेयर सीटः दूसरे चरण में कांग्रेस आगे
हल्द्वानी मेयर सीट पर दूसरे चरण में भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट को 13251 और कांग्रेस के ललित जोशी को 14031 मत मिले हैं।

 

 

नैनीताल में कांग्रेस 1476 मतों से आगे 
नैनीताल में पहले राउंड में हुई पांच वार्ड की मतपत्रों की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी 1476 से आगे हैं। पहले राउंड में डॉ. सरस्वती खेतवाल को 2878, भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट 1402 मत मिले। उक्रांद की लीला बोरा को 52, निर्दलीय दीपा मिश्रा को 261, ममता जोशी 216, संध्या शर्मा 133 मत मिले। 17 मतदाताओं ने नोटा (इनमे से कोई नहीं) चुना जबकि 204 मत रद्द हुए।

और पढ़े  देहरादून: दिल्ली-दून हाईवे पर चेकपोस्ट के पास बेकाबू ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, मची अफरातफरी
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…