हल्द्वानी- दोहरा हत्याकांड: युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या, वारदात से इलाके में दहशत

Spread the love

हर की नवीन मंडी में बुधवार रात युवक-युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। दोनों के चेहरों को पत्थरों (कंक्रीट के ब्लॉक) से इस तरह कुचला गया कि पहचान भी मुश्किल हो रही थी। देर शाम चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। पार्टी में हुए मामूली विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है।

गल्ला मंडी स्थित गोदामों के पास बृहस्पतिवार सुबह पौने सात बजे युवक और युवती के खून से लथपथ शव पड़े देख सनसनी फैल गई। पल्लेदारों ने सुरक्षा कर्मियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। उनके पास मिले आधार कार्ड से दोनों की शिनाख्त हुई। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। दिन भर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, फोन नंबर ट्रेस किए और शाम तक चारों हत्यारों को दबोच लिया।

 

रात नौ बजे पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मूल रूप से अल्मोड़ा के लोअर माल रोड तल्ला खोल्टा निवासी शुभम टम्टा (31) उर्फ गोलू पुत्र स्व. किशोरी लाल मुखानी में रहता था। उसके साथ मल्ली पोखरी ग्राम सभा के पोखरी चकसेदुला गांव ओखलकांडा निवासी लक्ष्मी पोखरिया (19) पुत्री हेम चंद्र पोखरिया लिव इन में रहती थी। दोनों ने अपने चार अन्य साथियों के साथ गल्ला मंडी स्थित गोदामों की छत पर बुधवार रात पार्टी रखी। खाने-पीने के दौरान उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया जो मारपीट तक पहुंच गया। इस पर सभी नीचे उतर आए।

वहां भी चारों युवक शुभम से उलझने लगे। इस बीच उन्होंने पास ही पड़े कंक्रीट के ब्लॉक से बेरहम तरीके से सिर कुचलकर शुभम की हत्या कर दी। लक्ष्मी के सामने पूरी वारदात हुई थी। वह घटना की गवाह न बन जाए, इसी अंदेशे से सबने मिलकर उसको भी मार डाला। उसके बाद वे मृतकों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। सुबह को घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। मौके से खून से सने कंक्रीट के दो ब्लॉक, शराब की तीन खाली बोतलें, सिगरेट आदि बरामद कीं। इधर, दोनों मृतकों के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी। वीडियोग्राफी के बीच चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

और पढ़े  जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

इनकी हुई गिरफ्तारी : वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी निवासी गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर, दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव, तीन पानी खन्ना फॉर्म डी ब्लॉक निवासी सौरभ भट्ट उर्फ भटिया, उत्तरांचल विहार बड़ी मुखानी पीलीकोटी निवासी दीपेश लटवाल उर्फ राज को गिरफ्तार कर हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कर लिया है। अभियुक्त गौरव नेगी उर्फ अक्कू पर 11 मुकदमे पहले से ही लगे हुए हैं। अभियुक्त दीपेश लटवाल पर 3 मुकदमे दर्ज हैं।

नशे का आदी था शुभम
पुलिस के अनुसार शुभम को नशे की लत थी। इस कारण वह तीन साल तक कठघरिया स्थित नशामुक्ति केंद्र में रहा। यहां से निकलने के बाद वह इसी क्षेत्र में स्थित एक नशामुक्ति केंद्र में बतौर सुपरवाइजर काम करने लगा। चार महीने पूर्व उसने वहां काम छोड़ दिया था। उसके हाथ में इजेक्शन के निशान मिले हैं। बताया गया कि लक्ष्मी मुखानी चौराहे के पास शुभम के साथ ही रहती थी।

परिवार में सबसे छोटा था शुभम
शुभम टम्टा छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस से रिटायर्ड ताऊ हरीश लाल ने बताया कि शुभम के पिता किशोरी लाल व मां भागीरथी का पूर्व में निधन हो गया है। पिता अल्मोड़ा डाकघर में बाबू रहे हैं जबकि मां पूर्व में प्रधान थीं। उसके बड़े भाई रवींद्र कुमार पिथौरागढ़ के गणाई गंगोली बेरीनाग पॉलीटेक्निक में शिक्षक हैं जबकि तीन बहनें भी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। उनका विवाह हो चुका है। एक बहन सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है।

पढ़ाई में मेधावी थी लक्ष्मी
ओखलकांडा की रहने वाली लक्ष्मी के पिता पुरोहित का काम करते हैं। उन्होंने दो विवाह किए हैं। लक्ष्मी दूसरी पत्नी की पहली पुत्री थी। उसकी एक बहन और एक भाई है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उसके सौतेले भाई सुरेश ने बताया कि लक्ष्मी पढ़ाई में होनहार थी। 10वीं में 90 और 12वीं में 88 प्रतिशत अंक अर्जित किए थे। इसके बाद वह हल्द्वानी आ गई। वह एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी-द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। जेब खर्च चलाने के लिए मुखानी स्थित सर्जिकल स्टोर में पार्ट टाइम नौकरी करती थी। सुरेश ने अनुसार वह गौजाजाली में रहता है। पहले लक्ष्मी उसी के साथ रहती थी लेकिन कॉलेज आने में देरी का कारण बताकर उसने मुखानी क्षेत्र में कमरा ले लिया था।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट: HC को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने के मामले पर सुनवाई 20 को, जानिए...

मृतक युवक-युवती मुखानी चौराहे के पास एक साथ रहते थे। मामले की हर एंगल से जांच की गई। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
– डॉ. मंजुनाथ टीसी, एसएसपी


Spread the love
  • Related Posts

    कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

    Spread the love

    Spread the love Spread the loveऔर पढ़े  चमोली टनल हादसा- एक और श्रमिक का शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 8


    Spread the love

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love