देहरादून- मां की प्रसव के बाद मृत्यु, अविवाहित पिता का नवजात को अपनाने से इन्कार, अब किसके पास रहेगा मासूम

Spread the love

स्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद युवती की मौत हो गई। बच्चे के कथित अविवाहित पिता ने बच्चे को अपनाने से इन्कार कर दिया है। अस्पताल ने बाल कल्याण समिति को पत्र लिखकर बच्चे को अस्थायी रूप से शिशुगृह में रखने का अनुरोध किया है।

अनुसार अस्पताल प्रबंधन की ओर से से बाल कल्याण समिति को लिखित सूचना दी गई कि अस्पताल में एक अविवाहित युवती ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद युवती की मृत्यु हो गई। नवजात बच्चे के कथित पिता ने पहले बच्चे को अपने साथ घर ले जाने के लिए सहमति दी थी लेकिन बाद में इन्कार कर दिया। युवती और युवक दोनों के परिवारों में भी इस बात पर आपसी विवाद हो गया। ऐसे में बच्चा किसके पास रहेगा इसे लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।

 

डॉक्टरों का कहना है कि नवजात को निक्कू वार्ड में ज्यादा समय तक नहीं रखा जा सकता। अस्पताल प्रबंधन ने समिति से अनुरोध किया कि नवजात शिशु को अस्थायी रूप से शिशुगृह में रखा जाए। समिति की सदस्य नीता कंडपाल ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन को आदेश दिया है कि शिशु का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। ताकि समिति शिशु के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कर सके।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट: HC को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने के मामले पर सुनवाई 20 को, जानिए...
  • Related Posts

    कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

    Spread the love

    Spread the love Spread the loveऔर पढ़े  चमोली टनल हादसा: फिर परियोजना में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े, 8 माह में दूसरा हादसा


    Spread the love

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love